Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra is a Full Desi Girl says Rajkummar Rao

प्रियंका चोपड़ा को लेकर राजकुमार राव बोले- वो पूरी देसी गर्ल हैं

राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा 'द व्हाइट टाइगर' में साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में राजकुमार ने प्रियंका के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। राजकुमार ने कहा, 'प्रियंका मेरी बहुत...

प्रियंका चोपड़ा को लेकर राजकुमार राव बोले- वो पूरी देसी गर्ल हैं
Sushmeeta Semwal एजेंसी, मुंबईWed, 4 Dec 2019 07:30 PM
हमें फॉलो करें

राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा 'द व्हाइट टाइगर' में साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में राजकुमार ने प्रियंका के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। राजकुमार ने कहा, 'प्रियंका मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन गई हैं। मेरा मानना है कि वह बेहद सिंपल हैं और उन्हें दिया गया 'देसी गर्ल' का टैग उन पर बिल्कुल सटीक बैठता है। मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से एक देसी गर्ल हैं।'

राजकुमार ने दरअसल ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड समारोह में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका और नवागंतुक आदर्श गौरव को एक बेहतरीन सह-कलाकार बताया।

राजकुमार ने बताया कि वो फिल्म की शूटिंग को खूब एंजॉय कर रहे हैं। शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए राजकुमार ने कहा, 'फिलहाल हम दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। हम बहुत मस्ती कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि रमिन बहरानी (फिल्म के निर्देशक) और पूरी टीम वाकई में बहुत अच्छी है।'

बता दें कि 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा द्वारा रचित उपन्यास का रूपांतरण है। अडिगा को साल 2008 में उनके इसी उपन्यास के चलते बुकर पुरस्कार मिला। वहीं मुकुल देवड़ा के सहयोग से नेटफ्लिक्स द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें