Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra instagram followers reaches 40 million actress celebrates by this video

Instagram पर प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स का आंकड़ा हुआ 40 मिलियन के पार, ऐक्ट्रेस ने यूं किया सेलिब्रेट

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खुशखबरी सामना आ रही हैं। इस खुशखबरी को खुद प्रियंका ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की फैंस की संख्या पहले से और...

Instagram पर प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स का आंकड़ा हुआ 40 मिलियन के पार, ऐक्ट्रेस ने यूं किया सेलिब्रेट
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 15 May 2019 01:42 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ी खुशखबरी सामना आ रही हैं। इस खुशखबरी को खुद प्रियंका ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की फैंस की संख्या पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। जी हां, इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका को फॉलोवर्स करने वालों की संख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ के पार हो गयी है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी है।

 इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा बिग शूटआउट टू माय इंस्टाफैम। आप सबके लिए मेरा प्यार कि आप सभी मेरे सफर में शामिल रहे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट विडियो में प्रियंका अपने फॉलोअर्स की संख्या के बारे में बताते हुए फैन्स को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी हैपीनेस भी देखी जा सकती है। 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि, प्रियंका मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर बॉलिवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली ऐक्ट्रेस हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर दीपिका हैं जिनके इंस्टा पर तीन करोड़ 5 लाख फॉलोअर्स हैं वहीं आलिया भट्ट की भी तीन करोड़ से ज्यादा की फैन फॉलोइंग है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें