Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra Husband nick jonas Funny Tik Tok Video is viral on Instagram

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने उतारी टी शर्ट, फैन्स बोले- 'जीजू ने धोखा दिया'

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का विदेश में भी डंका बजता है। हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही सेटल हो गई हैं और बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव हो...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSun, 28 Feb 2021 06:15 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का विदेश में भी डंका बजता है। हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही सेटल हो गई हैं और बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी काफी एक्टिव हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर निक की फैन फॉलोइंग भारत में भी बढ़ी है, इस बीच निक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल निक जोनस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। निक अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर जारी सिल्हूट (Silhouette) चैलेंज से जुड़ा अपना एक वीडियो साझा किया। इस ट्रेंड में सेलेब्स पहले लाइट(रोशनी) में नजर आते हैं और फिर कुछ सेकेंड्स बाद लाइट बदलते ही सिर्फ उनकी छाया नजर आती है।

इस ट्रेंड में निक ने थोड़ा सा कॉमेडी का तड़का लगाया है। निक वीडियो की शुरुआत में पोज देते हैं और टी शर्ट उतारने लगते हैं, लेकिन जैसे ही लाइट चेंज होती है तो निक की जगह कोई और वीडियो में दिखता है जो टीशर्ट लैस होता है। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स काफी फनी कमेंट्स कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि 'ये चीटिंग है', तो कोई लिख रहा है 'जीजू ने धोखा दिया है'।

बता दें कि प्रियंका से शादी के बाद कई सेलेब्स और प्रियंका के फैन्स उन्हें जीजू कहने लगे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। रणवीर सिंह भी निक को जीजू कहते हैं। याद दिला दें कि सिल्हूट चैलेंज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं, हाल ही में हिना खान का भी ऐसा वीडियो वायरल हुआ था।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) जारी हुई थी। 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका ने अपने जीवन के कई किस्सों का जिक्र किया है। किताब में बूब जॉब की बात से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ तस्वीर पर ट्रोल होने तक, प्रियंका ने किताब में प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प और चौंकाने वाले किस्से साझा किए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें