Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra: Harper Bazaar Magazine: Photoshoot Photos: Viral: On Social Media

प्रियंका चोपड़ा ने कराया ग्लैमरस मैग्जीन फोटोशूट, फोटो वायरल

एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं, जो कि हार्पर बाजार मैग्जीन फोटोशूट की हैं। प्रियंका हार्पर बाजार, सिंगापुर एडिशन के कवर फोटो के लिए अपने ग्लैमरस...

प्रियंका चोपड़ा ने कराया ग्लैमरस मैग्जीन फोटोशूट, फोटो वायरल
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 29 Feb 2020 11:01 PM
हमें फॉलो करें

एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की हैं, जो कि हार्पर बाजार मैग्जीन फोटोशूट की हैं। प्रियंका हार्पर बाजार, सिंगापुर एडिशन के कवर फोटो के लिए अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, हार्पर बाजार सिंगापुर, मार्च 2020। फोटोशूट में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। और उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेसअप किया हुआ है। देखें फोटोज़...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आई थीं। वह भारत एक रैंप वॉक के लिए आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय बाद रैंप वॉक किया था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग लॉस ऐंजेलिस में रहती हैं। काम और असाइनमेंट्स के सिलसिले में वह यूएस और इंडिया आती-जाती रहती हैं। मुंबई में एक फैशन शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक गाउन में रैंप वॉक कर सभी का दिल जीता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

वहीं, प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अपनी ग्रैमी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। मां मधु चोपड़ा के बयान के बाद कैटरीना कैफ ने उनकी ड्रेस पर बयान दिया है। उनका कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी थी वह काफी प्लीजिंग थी। ईटाइम्स के साथ बातचीत में कैटरीना कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर क्या बाते बनी हैं और न मुझे ये पता है कि लोगों ने क्या कहा है। मैं बस इतना जानती हूं कि मैंने वो आउटफिट देखा है और मुझे वह बेहद पसंद आया है। मुझे लगता है कि प्रियंका उसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह बेहद शानदार दिखाई दे रही थीं। मुझे नहीं लगता कि उनकी ड्रेस को किसी ने ठीक से देखा है, वरना यह बातें न बनती।   

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें