Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra flaunt mangalsutra in latest magazine cover photo shoot - Entertainment News India

बोल्ड फोटोशूट में प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र को लेकर हो रही चर्चा, देखते रह जाएंगे ये Photos

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज भी भारत की 'देसी गर्ल' होने का सबूत पेश करती दिखाई दे जाती हैं। चाहे हर ईवेंट पर उनका हाथ जोड़कर नमस्ते करने का अंदाज हो या फिर कई अहम मौकों पर इंडियन...

Utkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Sep 2021 03:01 PM
हमें फॉलो करें

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज भी भारत की 'देसी गर्ल' होने का सबूत पेश करती दिखाई दे जाती हैं। चाहे हर ईवेंट पर उनका हाथ जोड़कर नमस्ते करने का अंदाज हो या फिर कई अहम मौकों पर इंडियन साड़ी पहनने का। वहीं, हाल ही में प्रियंका एक बार फिर से अपने एक ऐसे ही अवतार को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। वो अपने लेटेस्ट फोटोशूट में खूबसूरत मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इन तस्वीरों में ग्लैमरस आउटफिट और मेकअप को उन्होंने मंगलसूत्र से कम्प्लीट किया है।

मंगलसूत्र पर हो रही चर्चा

दरअसल, हाल ही में प्रियंका ने एक के बाद एक कई ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो रेड कलर का पफी गाउन पहने हैं और इसके साथ उन्होंने बलगारी मंगलसूत्र मैच किया हुआ है। हालांकि, ये वो मंगलसूत्र नहीं है जो उन्होंने अपनी शादी पर पहना था। प्रियंका ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है कि ये मंगलसूत्र जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने लिखा- 'ये रिलेशनशिप बनाने में सालों लगे हैं और ये मेरे लिए कई बहानों से खुशी भरे लम्हे लेकर आया है... इनमें से एक है मंगलसूत्र (जल्द आ रहा है) जो हमने बनाया है'।

 

पिता ने दिए दो कीमती तोहफे

प्रियंका ने बताया कि इसे बनाने में 3 साल लगे और ये मॉर्डन भारतीय महिलाओं के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि मंगलसूत्र और डायमंड रिंग जो उनके पिता ने दिया है, वो उनकी जिंदगी के सबसे कीमती गिफ्ट हैं। उन्होंने बताया था कि 'मेरा मंगलसूत्र... भारतीय शादियों में ये एक नेकलेस है जो दूल्हा, दूल्हन को पहनाता है। और एक डायमंड रिंग जो मेरे पिता ने दी थी'।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें