Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra: enjoyed dinner night with family and friends shared a photo on instagram

Priyanka Chopra ने मुबंई में किया परिवार संग डिनर, शेयर की ये PHOTO

बॉलीवुड और अब हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) अपने भाई की शादी के सिलसिले में भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मुंबई में हैं। अमेरिका से...

Priyanka Chopra ने मुबंई में किया परिवार संग डिनर, शेयर की ये PHOTO
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 26 April 2019 05:00 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड और अब हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) अपने भाई की शादी के सिलसिले में भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मुंबई में हैं। अमेरिका से वह मुंबई हाल ही में आईं हैं। 

खास बात यह है कि बीती रात प्रियंका चोपड़ा परिवार संग मुंबई के एक रेस्त्रां में स्पॉट की गई। उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आईं। साथ ही भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी दिखे। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में निक जोनस से जोधपुर में शादी की है। अब वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई हैं। 

जोनस शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपने ससुराल वालों के साथ वेकेशन को लेकर तो कभी फिल्म की शूटिंग को लेकर। फिलहाल वे मुंबई में हैं और एक रेस्त्रां में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस मौके पर ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

तस्वीरों में देख सकते हैं कि प्रियंका का ड्रेसकोड ग्रीन है। उनकी ड्रेस से लेकर हैंडबैग और सैंडल तक ग्रीन है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके परिवार के सदस्यों को देखा जा सकता है। प्रियंका कैप्शन में लिखती हैं कि मुंबई डायरीज़। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे खुद से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस तक इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पहुंचाती रही हैं। मुंबई में जब प्रियंका हैं तो उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस को बताया है कि वे मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें