बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की रोमांटिक तस्वीर पर कमेंट किया है। देखते ही देखते प्रियंका का यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हाल ही में राजकुमार राव ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा की इस तस्वीर न सिर्फ प्रियंका बल्कि तमाम फैन्स ने उनकी केमेस्ट्री और बॉन्डिंग की तारीफ की है।
प्रियंका ने राजकुमार और पत्रलेखा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- क्यूटी। इसके साथ ही उन्होंने एक हर्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने लिखा- सो क्यूट। राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'स्वीट नथिंग।'
राजकुमार राव और पत्रलेखा की मुलाकात साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' के दौरान हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों की जोड़ी को फिल्म 'नानू की जानू' और 'लव गेम्स' में देखा जा चुका है। दोनों एक-दूसरे के बीते 8 सालों के डेट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि राजकुमार राव इन दिनों कृति सेनन और परेश रावल के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इसी नाम की एक किताब पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर रमिन बहरानी हैं, जबकि प्रोड्यूसर मुकुल देवड़ा, रमिन और प्रियंका हैं। फिल्म 22 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे फैन्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
राजकुमार राव की फिल्म ‘छलांग’ में हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में वह एक्ट्रेस नुसरत भरूचा साथ नजर आए थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्में ‘बधाई दो’ और ‘रूहआफजा’ हैं।