फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsPriyanka Chopra Coming or Not Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Details Entertainment News India

प्रियंका चोपड़ा के परिणीति की शादी में आने पर सस्पेंस कायम! नई पोस्ट ने और उलझा दी गुत्थी

Parineeti Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बहन परिणीति की मस्ती भरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे उम्मीद है कि अपने इस बड़े से दिन पर इतनी ही खुश और संतुष्ट होगी छोटी बहन।"

प्रियंका चोपड़ा के परिणीति की शादी में आने पर सस्पेंस कायम! नई पोस्ट ने और उलझा दी गुत्थी
Puneet Parasharलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 23 Sep 2023 09:26 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर उनके ढेरों फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी खबरें लगातार आती जा रही हैं और इसी बीच एक सवाल लगातार लोगों के जेहन में बना हुआ है, कि क्या प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की शादी में आएंगी?

प्रियंका के शादी में आने पर बना हुआ है सस्पेंस
हाल ही में फिल्मफेयर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा वर्क कमिटमेंट्स के चलते अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंच पाएंगी। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि वह रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंचें। इसी बीच सोशल मीडिया पर आ रही ताजा तस्वीरें भी यही इशारा कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बहन को आज के दिन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रियंका ने इंस्टा पोस्ट पर दी शादी की शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बहन परिणीति की मस्ती भरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे उम्मीद है कि अपने इस बड़े से दिन पर इतनी ही खुश और संतुष्ट होगी छोटी बहन। हमेशा ही तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार।" प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में राघव चड्ढा और परिणीति को टैग करते हुए हैश टैग नई शुरुआत लिखा है। इस पोस्ट को इशारे के तौर पर देखा जा रहा है कि एक्ट्रेस शादी में शरीक होने शायद ना पहुंचें।

बेटी के साथ फार्म पर मस्ती करते दिखीं प्रियंका
इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी मालती के साथ फार्म पर मस्ती करती दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने एक बकरी को अपनी पीठ पर बिठा रखा है और उसके बाद उसे उचका कर पेड़ के पत्ते खिला रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के बैकग्राउंड में कुत्ते और मुर्गियों को घूमते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- फार्म लाइफ हमारे फेवरिट अंकल फ्रैंकलिन जोनस के साथ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें