Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra busy in shooting of the sky is pink in Chandni Chowk delhi

VIDEO: शादी की तैयारी छोड़कर शूटिंग में बिजी दिखीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग विवाह बंधन में बंधनेवाली हैं। खबरों के अनुसार प्रियंका 2 दिसंबर को अपने विदेशी मंगेतर के साथ शादी करेंगी। 30 नवंबर को संगीत सेरेमनी के साथ...

VIDEO: शादी की तैयारी छोड़कर शूटिंग में बिजी दिखीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 19 Nov 2018 05:38 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग विवाह बंधन में बंधनेवाली हैं। खबरों के अनुसार प्रियंका 2 दिसंबर को अपने विदेशी मंगेतर के साथ शादी करेंगी। 30 नवंबर को संगीत सेरेमनी के साथ विवाह समारोह की शुरूआत होगी। दोनों की शादी की तैयारियां काफी तेजी के साथ हो रही हैं। आपको बता दें कि भले ही प्रियंका अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं लेकिन वह अपने काम को अपनी शादी से कहीं ज्यादा तवज्जों दे रही हैं। हाल ही में प्रियंको को दिल्ली के चांदनी चौक में देखा गया । जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक’की शूटिंग करने के लिए पहूंची थीं। 

इससे जुड़ी प्रियंका की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो प्रियंका के फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका काफी स्टाइलिस नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि फिल्म से जुड़ी जानकारी देने के लिए प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इससे पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें दिल्ली का जामा मस्जिद नजर आया था। इस तस्वीर में प्रियंका खाट पर लेटे हुए अपनी डायरेक्टर शोनाली बोस से कुछ टिप्स लेती हुई नजर आई थीं। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। 

बता दें कि प्रियंका और निक के प्रशंसक बड़ी बेसब्री से दोनों के शादी की तैयारी कर रहे हैं। ये एक रॉयल शादी होने वाली है जिसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड से बड़े पिल्मी सितारों के शिरकत करने की संभावना जताई जा रही हैं।

आपको बता दें कि ये जोड़ा इसी साल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मैद भवन में शादी के बंधन में बंध जाएगा। वैसे शादी के वेन्यू को लेकर भी कई सारे कयास लगाए जा रहे हैं। अब खबरें हैं कि जानकारी के मुताबिक यह शादी जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में हो सकती है। 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें