Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra brother wedding got postpone because of this reason social media

Nick के पास वापस लौटीं Priyanka Chopra, भाई सिद्धार्थ की शादी टलना है वजह

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) कुछ दिनों से मुंबई में थीं। खबरें आईं थीं कि वे अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के सिलसिले में मुंबई आई हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका के...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 30 April 2019 07:27 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) कुछ दिनों से मुंबई में थीं। खबरें आईं थीं कि वे अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के सिलसिले में मुंबई आई हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका के भाई ने सगाई की थी जिसमें शामिल होने के लिए वे भारत आई थीं।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता की शादी शायद टल गई है। परिवार को कुछ दिन और इस शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शादी की डेट आगे बढ़ चुकी है। शादी पोस्टपोन होने की वजह होने वाली दुल्हन इशिता की खराब सेहत है।

वहीं, हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी दोस्त ईशा अंबानी (Isha Ambani) के घर पर मजेदार पार्टी की। पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति के साथ ईशा के नए घर पर गई थीं। उन्होंने वहां आइसक्रीम बनाने के दौरान ली गई तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि घर पर बनी आइसक्रीम! होस्टेस को शुक्रिया। ईशा आपको ढेर सारा प्यार। आपका घर बहुत खुबसूरत है। मैं यहां आपकी खुशी और ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आप पागलपन के मिनटों से चूक गईं। सभी महिलाओं को प्यार। वहीं परिणीति ने तस्वीर पर कमेंट किया, 'अब तक की बेहतरीन रात!'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें