Hindi NewsEntertainment NewsPriyanka Chopra becomes FIRST Indian celebrity to score 30 Million followers on Instagram

दीपिका-आलिया को प्रियंका ने पछाड़ा, इंस्टाग्राम पर हुए 3 करोड़ फॉलोअर्स

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने तो कमाल ही कर दिया है। दरअसल, प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं जो भारत में किसी सेलिब्रेटी के नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीपिका...

दीपिका-आलिया को प्रियंका ने पछाड़ा, इंस्टाग्राम पर हुए 3 करोड़ फॉलोअर्स
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 18 Nov 2018 02:33 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने तो कमाल ही कर दिया है। दरअसल, प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं जो भारत में किसी सेलिब्रेटी के नहीं है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण 27.9 मिलियन और आलिया भट्ट 25.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

प्रियंका चोपड़ा फॉलोअर्स

प्रियंका चोपड़ा आज कल अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में बनी हुईं हैं। प्रियंका अपनी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार, राजस्थान के उमेद भवन पैलेस होटल में करेंगी। डेली मेल के अनुसार, 'इस होटल यानी पूरे वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी 43,15,500.00 रुपए होगा। उमेद भवन पैलेस देश का ऐसा राजमहल है जो सबसे बाद तक संबंधित राज परिवार का निवास स्थान रहा है। यहां की सजावट और वैभवशाली आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पैलेस का जायजा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शुक्रवार को राजस्थान पहुंची।'

इस होटल में कई श्रेणी के रूम हैं जिसमें सबसे खास महारानी सुइट है। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी की रात प्रियंका और निक जोनस महारानी सुइट में ही ठहरेंगे। 

प्रियंका ने उमेद भवन में शादी के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूम बुक किए हैं। बताया जा रहा है कि यहां रुकने पर एक रात का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए है।

यहां ठहरने वाले मेहमान सूर्यास्त के वक्त 14 सदी का चर्चित मेहरानगढ़ का किला भी अपने अपने छज्जे से देख सकेंगे। यह पैलेस और होटल 52 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें किस्म किस्म में फूलों के बगीचे, स्वीमिंग पूल, स्पा, मसाज रूम और योगा रूम आदि हैं।

उमेद भवन के दरवाजे पहली बार 1942 में खोले गए और तब से काफी समय बाद तक यह जोधपुर राजपरिवार का शाही निवास स्थान रहा। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें