Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra and Virat Kohli only Indians on Instagram Rich List 2019 topped by Kylie Jenner lets know how much they earn

एक पोस्ट के लिए इतने करोड़ लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, Instagram Rich List 2019 में शामिल हुआ नाम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में वेकेशंस एंजॉय कर रही हैं। वहां से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं थीं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ऐसे एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं जो अपने दम पर...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Wed, 24 July 2019 04:13 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में वेकेशंस एंजॉय कर रही हैं। वहां से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं थीं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ऐसे एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं जो अपने दम पर केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलिवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी बीच प्रियंका ने एक और महारत अपने नाम कर लिया है।  ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका का नाम इंस्टग्राम रिच लिस्ट 2019 में शामिल हो गया है। 

हॉपर एचक्यू ( HopperHQ ) द्वारा जारी इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में जहां प्रियंका चोपड़ा 19वें स्थान पर हैं वहीं क्रिकेटर विराट कोहली 23वें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 43,038,343 फॉलोअर्स हैं और वे प्रत्येक पोस्ट के लिए 271,000 डॉलर ( करीब 1,86,98,390 रुपए ) चार्ज करती हैं। वहीं विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 36,159,776 फॉलोअर्स हैं। विराट पर पोस्ट के लिए 196,000 डॉलर (करीब 1,35,26,450  करोड़)चार्ज करते हैं।

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि इंस्टाग्राम के रिच लोगों की इस सेलेब लिस्ट में ब्यूटी, फैशन, फिटनेस, फूड, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट और ट्रैवल जगत के लोग भी शामिल हैं।  इस लिस्ट में 139,226,677 फॉलोअर्स के साथ काइली कार्दशियां नंबर 1 पर हैं और वे प्रत्येक पोस्ट के लिए 1,266,000 डॉलर चार्ज करती हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पॉपुलर अमेरिकी सिंगर एरिआना ग्रांडे हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 158,417,760 फॉलोअर्स हैं और वे प्रत्येक पोस्ट के लिए 996,000 डॉलर चार्ज करती हैं। वहीं तीसरे नंबर पर फुटबॉलर क्रिस्टीनो रोनाल्डो हैं जबकि नंबर चार का काइली की बहन किम कार्दशियां हैं। इसके बाद सिंगर और एक्ट्रेस सेलीना गोमेज नंबर 5 पर हैं।

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें