Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra: and Parineeti Chopra Throwback Video: on Tip Tip Barsa Paani: viral Mumbai Rains: Alia Bhatt: also tried

Mumbai Rains: Chopra Sister’s का ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर Throwback वीडियो हो रहा Viral, देखें

सोशल मीडिया पर चोपड़ा सिस्टर्स (Chopra Sister’s) यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणिति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहने को तो ये वीडियो पुराना है और साल...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 30 June 2019 07:19 PM
हमें फॉलो करें

सोशल मीडिया पर चोपड़ा सिस्टर्स (Chopra Sister’s) यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और परिणिति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहने को तो ये वीडियो पुराना है और साल 2018 में बनाया गया था जिसे सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा ने ही शेयर किया था। लेकिन मुंबई में बारिश (Mumbai Rains) होने के कारण ये वीडियो दोबारा से शेयर किया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोपड़ा सिस्टर्स ‘टिप टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Paani) गाने पर डांस कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने ये जून 2018 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। साथ ही इसमें कैप्शन देते हुए लिखा था कि ये चोपड़ा सिस्टर्स की बहुत ही चीजी परफॉर्मेंस नहीं है, नहीं है न? इसके साथ ही परिणीति ने अपने बहन प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया था। 

बताते चलें कि चोपड़ा सिस्टर्स इस समय गोवा में हॉलिडे एंजॉय कर रही थीं। जिसके चलते उन्होंने ये वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बताते चलें हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने जेठ जो जोनस (Joe Jonas) की शादी में काफी व्यस्त हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस (Nick Jonas) इस समय फ्रांस में हैं और शादी की रस्मों में बिजी हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा ‘जबरिया जोड़ी’ (Jabariya Jodi) के प्रमोशन और आने वाली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक में व्यस्त हैं। जिसके लिए वे बैडमिंटन की प्रैक्टिस में व्यस्त हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें