Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra and nick jonas to have two wedding ceremonies

1 नहीं बल्कि 2 बार शादी करेंगे प्रियंका-निक, ये है वेडिंग प्लान!

बॉलीवुड में इस बार 2 शादी को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट हैं, एक तो रणवीर-दीपिका और दूसरी प्रियंका और निक। खबरें आ रही हैं कि दीपिका और रणवीर की शादी के कुछ दिन बाद ही प्रियंका और निक शादी...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 3 Nov 2018 04:58 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड में इस बार 2 शादी को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट हैं, एक तो रणवीर-दीपिका और दूसरी प्रियंका और निक। खबरें आ रही हैं कि दीपिका और रणवीर की शादी के कुछ दिन बाद ही प्रियंका और निक शादी करेंगे। लेकिन खबरों की मानें तो दोनों 1 नहीं बल्कि 2 बार शादी करेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 1 बार हिंदु रीति रिवाज से शादी करेंगे तो दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से। खबरों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हैं इसलिए दोनों 2 रीति रिवाज से शादी करेंगे।

खबरों की मानें तो निक और प्रियंका 2 दिसंबर को जोधपुर में सात फेरे लेंगे। इस भव्य शादी में नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। मेहमानों की बात करें तो इस रॉयल वेडिंग में करीब 1500 से 2000 लोग शामिल होंगे। यह फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेगा।

'मेहंदी' के दिन प्रियंका-निक फैंस को देंगे डबल सरप्राइज

 न्यूज साइट पिंकविला के अनुसार, 30 नवंबर 2018 को मेहंदी और संगीत की रस्म अदायगी होगी। इस दिन निक जोनस संगीत का खास कार्यक्रम करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेहंदी और संगीत के रस्म वाले दिन प्रियंका के ठुमके तो निक अपने सुरीले आवाज में गीत गाते हुए नजर आने वाले हैं। इस दौरान नीक 45 मिनट तक गीत गाएंगे। निक का खास गाना प्रियंका के लिए ही होगी। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि प्रियंका ने निक के गानो की लिस्ट तैयार कर लिया है।                                             

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें