Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyanka chopra and nick jonas meet prince harry and meghan markle

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन खास दोस्तों से कराई निक की मुलाकात

जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं। वहीं, कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मकेर्ल से पिछले सप्ताह उनके घर पर मुलाकात...

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन खास दोस्तों से कराई निक की मुलाकात
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 29 July 2018 12:18 PM
हमें फॉलो करें

जहां एक ओर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं। वहीं, कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मकेर्ल से पिछले सप्ताह उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया। 

वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, 'निक और प्रियंका ने इस शाही जोड़े के घर पर कुछ समय बिताया, उसी हफ्ते निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।' 

प्रियंका और मेगन में अच्छी दोस्ती है और कई बार दोनों साथ में अच्छा समय बिता चुकी हैं। बता दें कि अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को इस जोड़े की सगाई की खबरें दी। वहीं, निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म 'भारत' से प्रियंका के अलग होने की बात कहकर प्रियंका के सगाई कर लेने का संकेत दिया।

प्रियंका-निक की सगाई होने पर नाराज हैं कंगना रनौत

प्रियंका चोपड़ा ने जबसे फिल्म 'भारत' छोड़ी है तबसे उनकी सगाई की खबरें वायरल हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक जोनस से अपने बर्थडे पर यानी की 18 जुलाई को सगाई कर ली थी। हाल ही में एक फैशन इवेंट के दौरान कंगना से प्रियंका-निक की सगाई के बारे में पूछा तो कंगना ने कहा, 'अच्छा??वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। उन्होंने मुझे नहीं बताया इस बारे में तो फिर मैं तो उनसे नाराज हूं।' 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें