फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsPriyanka Chopra and Nick Jonas Kiss Each Other on Stage After Birthday Celebration Entertainment News India

सैकड़ों की भीड़ के बीच निक जोनस ने किया प्रियंका चोपड़ा को KISS, कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें एक कॉन्सर्ट के दौरान निक अपनी पत्नी प्रियंका को किस करते हैं। वीडियो में पब्लिक जमकर हूटिंग करती दिख रही है।

सैकड़ों की भीड़ के बीच निक जोनस ने किया प्रियंका चोपड़ा को KISS, कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ वायरल
Puneet Parasharलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 18 Sep 2023 05:55 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। निक ने ओमाहा में एक पब्लिक इवेंट के दौरान स्टेज पर ही केक कटिंग सेरेमनी की, जहां पर सैकड़ों लोगों ने उनके लिए हैप्पी 'बर्थडे सॉन्ग' गाया। ऑडियंस के बीच प्रियंका चोपड़ा ऑडियंस के बीच स्टेज के सबसे करीब और सबसे आगे खड़ी हुई थीं। बर्थडे सॉन्ग के बाद निक ने केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाईं और PC के पास जाकर उन्हें किस किया।

फैंस ने निक जोनस के लिए गाया बर्थडे सॉन्ग
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस ग्रैंड और बहुत स्पेशल बर्थडे सेलेब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर आई हैं। स्टेज पर विशालकाय केक रखवाया गया था और दूसरे वीडियो में निक जोनस को केक कटिंग के बाद एक छोटी सी स्पीच देते देखा जा सकता है कि जिसमें वह हर मां का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसके आगे वह प्रियंका चोपड़ा का जिक्र करते हैं और जाकर उनका हाथ थाम लेते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया निक के लिए पोस्ट
मालूम हो कि निक जोनस से बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने एक छोटी सी सोशल मीडिया पोस्ट डालकर अपने पति के जन्मदिन की झलक दी थी। एक्ट्रेस ने लिखा, "तुम्हें सेलिब्रेट करना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा जश्न होता है। तुमने मुझे उन दिशाओं में आगे बढ़ाया है जिस बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि संभव है। मुझे वो रफ्तार दी है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। और मुझे वैसे प्यार किया है जैसे सिर्फ तुम ही कर सकते थे। आई लव यू मेरे बर्थडे बॉय।"

ऐसी चल रही है प्रियंका की निजी जिदंगी
बर्थडे पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सपनों के पूरा होने की कामना की है और उन्हें हैप्पी बर्थडे लिखा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे और अभी दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं और उनकी बच्ची का नाम मालती मरी चोपड़ा जोनस है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें