Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra and Nick Jonas don cowboy hats as they spend the weekend horseback riding by the sea

पति निक जोनस के संग घुड़सवारी करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो अब वह सोशल...

Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 3 March 2020 12:03 PM
हमें फॉलो करें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में निक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो अब वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो में दोनों काउबॉय कैप पहने हुए घुड़सवारी करते हुए दिख रहे हैं। उनकी यह फोटो कैलिफोर्निया के कारपेंटेरिया की हैं जहां ये लोग अपना रोमांटिक टाइम स्पेंड करते हुए दिख रहे हैं। 

निक ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है 'संडे'। इस फोटो पर प्रियंका ने भी कमेंट किया है। प्रियंका निक की ये फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर ली। दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक किया है। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें