Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka Chopra and Nick Jonas dance on ranveer singh song in Miami Vacation

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ रणवीर सिंह के इस गाने पर किया डांस, देखें Video

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मियामी वेकेशन की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वह दोनो साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह जब भी एक दूसरे के साथ होते हैं तो उस दौरान की...

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ रणवीर सिंह के इस गाने पर किया डांस, देखें Video
लाइव हिंदुस्तान टीम नई दिल्लीTue, 26 March 2019 10:37 AM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मियामी वेकेशन की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वह दोनो साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह जब भी एक दूसरे के साथ होते हैं तो उस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उन दोनों ने सोमवार को तीन नए पोस्ट शेयर किए। ये सभी एक यॉट पार्टी की फोटो और वीडियो हैं। निक और प्रियंका के फोटो और डांस वीडियो फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

उनके अलावा उनके फैन्स ने भी मियामी वेकेशन की कई फोटो शेयर की है। प्रियंका और निक कुछ दिन के लिए फ्लोरिडा में हैं।वीडियो में निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर भी हैं। ये वीडियो रणवीर सिंह के सिंबा फिल्म के गाने 'मेरा वाला डांस' पर खत्म हुआ। निक और प्रियंका ने अपनी फोटोग्राफ के साथ पूरे ग्रुप की फोटो भी शेयर की है। एक वीडियो में प्रियंका निक और पूरे ग्रुप के साथ डांस कर रही हैं।

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि निक का म्यूजिक वीडियो 'सकर' हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसमें प्रियंका-निक की केमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया। 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

प्रियंका लगातार सकर गाने की तारीफ सोशल मीडिया पर कर रही थीं। इन्हीं खुशियों के बीच निक ने एक बार फिर प्रियंका को खुश करने के लिए एक बड़ा गिफ्ट कर उन्हें हैरान कर दिया। निक ने प्रियंका को एक लग्जीरियस कार मर्सिडीज-मेबैक गिफ्ट की है। इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। 
 

 

A post shared by Nick&Priyanka Jonas FC (@nickyanka18) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें