Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka chopra and nick jonas anniversary when actress revealed husband sweet but awkward bedroom habit

जब प्रियंका चोपड़ा ने बताई थी पति की बेडरूम हैबिट, सुबह उठकर निक जोनस करते हैं यह काम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज शादी की दूसरी सालगिरह है। प्रियंका और निक की जोड़ी काफी क्यूट है। दोनों साथ में खूब मस्ती करते रहते हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक की प्यारी और थोड़ी अजीब...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 1 Dec 2020 11:13 AM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज शादी की दूसरी सालगिरह है। प्रियंका और निक की जोड़ी काफी क्यूट है। दोनों साथ में खूब मस्ती करते रहते हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने निक की प्यारी और थोड़ी अजीब बेडरूम हैबिट का खुलासा किया था। दरअसल, प्रियंका ने कहा था, यह थोड़ा अजीब है, लेकिन निक रोज सुबह उठकर मेरा चेहरा देखते हैं। सुबह जब मैं उठती हूं तो मेरी आंखें सूजी हुई होती हैं तो मैं निक से कहती हूं कि पहले मैं चेहरे पर थोड़ा क्रीम और आंखों में मस्कारा लगा लेती हूं। लेकिन निक मुझे कुछ करने नहीं देते और मेरा चेहरा देखते रहते हैं। 

बता दें कि प्रियंका के साथ 3 डेट्स के बाद ही निक ने अपनी मां को कहा था कि उन्होंने अपनी पार्टर मिल गई है। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को साल 2018 में शादी की थी।

शादी को लेकर कन्फ्यूज थीं प्रियंका

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा था कि लंबे समय तक उन्हें पता ही नहीं था कि वह शादी के लिए तैयार हैं या नहीं ? प्रियंका ने कहा था, 'शादी के 2 साल बाद अब मैं कम्फर्टेबल हूं।'

बता दें कि लॉकडाउन में प्रियंका और निक ने साथ में खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान निक के बारे में क्या नया जाना। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'इतने दिन साथ समय बिताने के बाद भी मैं उन्हें पसंद कर रही हूं(हंसते हुए)। साथ में बहुत मजा आया। हमने आज तक इतना समय साथ में नहीं बिताया। कोविड की वजह से हम साथ में समय बिता पाए। हम अपने नए घर में शिफ्ट हुए।'

प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह कुछ दिनों पहले हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग के लिए जर्मनी गई हुई थीं। इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें