Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Priyanka bhattacharjee is recovering After she has been hospitalised few days back due to Covid 19
कोविड से जंग लड़ रहीं अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी, अस्पताल से शेयर की सेल्फी

कोविड से जंग लड़ रहीं अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी, अस्पताल से शेयर की सेल्फी

संक्षेप:

देशभर में कोविड का कहर देखने को मिल रहा है। आम हो या खास, हर कोई इससे जूझ रहा है। एक ओर जहां हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं तो वहीं अभी भी लाखों लोगों की कोविड से लड़ाई जारी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री...

May 17, 2021 02:39 pm ISTAvinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

देशभर में कोविड का कहर देखने को मिल रहा है। आम हो या खास, हर कोई इससे जूझ रहा है। एक ओर जहां हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं तो वहीं अभी भी लाखों लोगों की कोविड से लड़ाई जारी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी ( Priyanka Bhattacharjee) का भी नाम शामिल है, जो कोविड से जंग लड़ रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रियंका ने शेयर की सेल्फी
प्रियंका भट्टाचार्जी ने अस्पताल से अपनी एक सेल्फी शेयर की है। सेल्फी में प्रियंका मुस्कुरा रही हैं और थंब्स अप कर रही हैं। वहीं प्रियंका के हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है, और कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- फाइटिंग स्ट्रॉन्ग, मजबूती के साथ वापसी होगी... प्रार्थना करते रहें।' फैन्स इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और प्रियंका के जल्द से जल्द सही होने की कामना कर रहे हैं।

15 मई को हुई थीं एडमिट
याद दिला दें कि प्रियंका 15 मई को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं, उसके बाद जांच में उनका कोविड टेस्ट भी पॉजिटिव निकला। प्रियंका के पोस्ट पर न सिर्फ फैन्स बल्कि कई सितारे भी कमेंट करते हुए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

'सीमारेखा' से जीता दिल
गौरतलब है कि प्रियंका के अस्पताल में एडमिट होने की खबर से फैन्स हैरान रह गए थे, चूंकि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन बनाया था और सब ठीक था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर उनके मां- बाप ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि प्रियंका की पढ़ाई अब भी जारी है, और उसके साथ ही साथ वो सिनेमाई करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। प्रियंका ने सीमारेखा में निगेटिव किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। 

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।