Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़priyank sharma to get arrested for mentioning arshi khan goa pune case

बिग बॉस के घर से गिरफ्तार होंगे प्रियांक शर्मा! जानें क्या है मामला

बिग बॉस का ये सीजन शुरू से ही काफी चर्चा में हैं। शो में पहले दिन से ही कई हंगामे हो र

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 11 Nov 2017 04:35 PM
हमें फॉलो करें

प्रियांक शर्मा

1 / 2

बिग बॉस का ये सीजन शुरू से ही काफी चर्चा में हैं। शो में पहले दिन से ही कई हंगामे हो रहे हैं, लेकिन अब जो होने वाला है उससे आप चौंक जाएंगे। दरअसल, बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा घर से बेघर होने वाले हैं। बता दें कि वो एलिमिनेट होकर घर से बाहर नहीं जा रहे बल्कि उन्हें जेल हो सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियांक को कभी भी पुलिस ले जा सकती है।

खबरों के मुताबिक अर्शी खान के पीआर कंपनी ने प्रियांक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, प्रियांक ने दोबारा बिग बॉस के घर में जाकर अर्शी खान के गोवा-पुणे केस के बारे में नेशनल टीवी पर बोला था। जिसके बाद अर्शी के पीआर कंपनी ने एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया था। तो इसी मामले को लेकर पुलिस बहुत जल्द बिग बॉस के घर में घुस कर उन्हें अरेस्ट कर सकती हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद उनकी जमानत कोर्ट में पेश होने के बाद होगी। 

अब देखते हैं कि प्रियांक को सच में पुलिस लेकर जाती है या नहीं और अगर ऐसा होता है तो फिर बिग बॉस के घर में प्रियांक की वापसी मुमकिन नहीं है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें तो क्या सलमान करवाएंगे प्रियांक और विकास के बीच लड़ाई

प्रियांक-विकास

2 / 2

बिग बॉस के घर में रोज नया ड्रामा होता है। ऐसा ही एक ड्रामा आज रात को घरवाले देखेंगे जब सलमान खान के सुल्तानी अखाड़े में होगी कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा  की लड़ाई। जी हां, बिग बॉस की शुरुआत में विकास गुप्ता और प्रियांक गुप्ता की बढ़िया दोस्ती थी। लेकिन प्रियांक को पहले हफ्ते के आखिरी दिन घर से निकाल दिया गया था। लेकिन जब से प्रियांक ने घर में दोबारा एंट्री की है तब से ही उनके बर्ताव में बहुत बदलाव आ गया है।

सलमान करवाएंगे कुश्ती...
घर के बहुत ही कम सदस्य बचे हुए जिनके साथ प्रियांक की जम रही है। सबसे ज्यादा झगड़ा विकास गुप्ता के साथ हो रहा है। ऐसे में आज वीकेंड का वार देखने लायक है। दो खास बातें हैं। पहला सलमान खान की क्लास और दूसरा प्रियांक और विकास का झगड़ा, हम आपको पहले ही बता देतें हैं कि आज प्रियांक और विकास के बीच फिजिकल लड़ाई  होने वाली है। लेकिन आपको परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि हम बात कर रहें है सलमान खान के सुलतान अखाड़े की। जहां
सलमान विकास और प्रियांक के बीच कुश्ती करवाने वालें है। 

ऐप पर पढ़ें