Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़prince harry to marry girfriend meghan markle next year

GOOD NEWS! तीन साल बड़ी गर्लफ्रेंड से शादी रचाएंगे प्रिसं हैरी

ब्रिटेन के शाही परिवार के चिराग प्रिंस हैरी ने अपनी अमेरिकी गर्लफ्रेंड मेगन मार्कल से सगाई कर ली है। साल 2016 से एक दूसरे को कर रहे थे डेट। और पिछले महीने ही दोनों ने...

लाइव हिन्दुस्तान टीम लंदनMon, 27 Nov 2017 07:40 PM
हमें फॉलो करें

पिछले महीने की थी सगाई

1 / 2

ब्रिटेन के शाही परिवार के चिराग प्रिंस हैरी ने अपनी अमेरिकी गर्लफ्रेंड मेगन मार्कल से सगाई कर ली है। साल 2016 से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे प्रिंस हैरी और मार्कल ने बीते महीने सगाई की थी और अब इस बात की घोषणा की है कि वह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

बता दें कि मार्कल हैरी से तीन साल बड़ी हैं। और मार्कल के लिए शाही परिवार का हिस्सा बनना आसान नहीं था क्योंकि मार्कल अमेरिकी, तालकशुदा, एक्ट्रेस और एक मिश्रित नस्क की हैं। इन सबके चलते शाही परिवार के लिए ये कोई सामान्य घटना नहीं थी। 

MUST SEE: 'पैडमैन' का नया पोस्टर रिलीज, अब इस अवतार में आए नजर

OMG! बिपाशा के इस बोल्ड एड पर सलमान का ये बड़ा STEP, जानकर नहीं होगा यकीन

आगे की स्लाइड में जानें मार्कल और हैरी के बारे में...

अगले साल करेंगे शादी

2 / 2

प्रिंस हैरी ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि वह काफी खुश हैं और दोनों ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया है। बता दें कि दोनों के लव अफेयर के बारे में शुरुआत में सिर्फ महारानी एलिजाबेथ और परिवार के करीबी सदस्यों को ही पता था। लेकिन अब प्रिंस हैरी ने इसकी घोषणा सबके सामने कर दी है। 

मार्कल एक अमेरिकी टीवी ड्रामा शो सूट्स में अपने काम को लेकर काफी फेमस हो चुकी हैं। वह लॉस एंजेल्स में पली-बड़ी हैं। लेकिन इस समय वह टोरंटो में रहती हैं। मार्कल ने साल 2011 में एक्टर प्रोड्यूसर से शादी की, लेकिन वह ज्यादा समय तक साथ न रहे और दो साल बाद उनका तलाक हो गया। 
 

ऐप पर पढ़ें