Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Prem Chopra: on Sudden Demise Of Rajiv Kapoor: Kareena Kapoor: Ranbir Kapoor: Uncle:

प्रेम चोपड़ा को है राजीव कपूर के जाने का दुख, कही यह बात

एक्टर राजीव कपूर का 58 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह हमारे बीच नहीं रहे। कपूर खानदान में शोक की लहर है। खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर पिछले...

प्रेम चोपड़ा को है राजीव कपूर के जाने का दुख, कही यह बात
Khushboo Vishnoi vishnoi हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 10 Feb 2021 08:34 AM
हमें फॉलो करें

एक्टर राजीव कपूर का 58 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह हमारे बीच नहीं रहे। कपूर खानदान में शोक की लहर है। खबरों के मुताबिक, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर पिछले 8-10 महीने से मुंबई में रह रहे थे। राजीव कपूर के अंकल और सीनियर एक्टर प्रेम चोपड़ा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण वह भाई रणधीर के साथ रहने के लिए आ गए थे। 

प्रेम चोपड़ा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि राजीव, पूणे में रहते थे। वह मुंबई केवल एक वजह से आए थे। राजीव के पास पूणे में छोटा-सा बंगला है, लेकिन उन्होंने उसे मेनटेन किया हुआ है। राजीव ने भाई रणधीर संग समय बिताने का तय किया, जब कोरोनावायरस लॉकडाउन लगने वाला था। चेंबुर वाले घर में दोनों भाई साथ रह रहे थे। राजीव एकदम ठीक थे। अचानक ही उन्हें हार्ट अटैक आया। बहुत दुख की बात है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे।”

प्रेम चोपड़ा कहते हैं कि राजीव मेरे लिए सबसे प्यारा भतीजा रहा। वह एक शानदार एक्टर था। वह गिफ्टेड लड़का था, उसने फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का निर्देशन संभाला था, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। पिक्चर चली नहीं तो थोड़ी-बहुत टेंशन हो जाती है। राजीव की आत्मा को शांति मिले। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें