Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़pregnant kareena kapoor flaunt her baby bump as she shoot with sister karisma kapoor see photos

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने बहन के साथ किया शूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करने के साथ-साथ काम भी कर रही हैं। वह इस दौरान भी शूट कर रही हैं। अब हाल ही में करीना बहन करिश्मा के साथ शूट करती दिखीं। इस दौरान करीना का बेबी बंप साफ...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 27 Oct 2020 03:57 PM
हमें फॉलो करें

करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करने के साथ-साथ काम भी कर रही हैं। वह इस दौरान भी शूट कर रही हैं। अब हाल ही में करीना बहन करिश्मा के साथ शूट करती दिखीं। इस दौरान करीना का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वैसे दोनों घर पर ही शूट कर रही हैं। करिश्मा ने शूट से पहले मेकअप करते हुए दोनों का एक बूमरैंग भी शेयर किया जिसमें करीना बैठकर मेकअप करा रही हैं और करिश्मा पीछे खड़ी हैं।

दोनों बहनों ने इस दौरान व्हाइट टी शर्ट के ऊपर ग्रे कलर की जैकेट पहनी है। दोनों घर की बालकनी में फोटोशूट करा रही हैं। करिश्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, बहन के साथ काम करना हमेशा बेस्ट होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा था कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।

करीना ने कहा था, 'मेरे घर में कुछ भी फिल्मी नहीं है। सैफ बहुत ही नॉर्मल और रिलैक्स रहते हैं। हां, जब उन्हें पता चला तब वह बहुत खुश थे। जैसा कि मैं कह चुकी हूं कि यह सब प्लान नहीं था लेकिन यह कुछ ऐसा था जिसे हम वास्तव में सेलिब्रेट करना चाहते थे और हम इसे साथ में एंजॉय कर रहे हैं।'

करीना कपूर ने पूरी की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग 

करीना ने हाल ही में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे। शूटिंग खत्म होने के बाद करीना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'सभी यात्राओं का एक अंत होता है। मैंने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की। कठिन समय, महामारी, मेरी प्रेग्नेंसी और नर्वसनेस कोई भी हमारे जज्बे को रोक नहीं सकी। बेशक सभी सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए। शुक्रिया आमिर खान और अद्वैत चंदन। शुक्रिया पूरी शानदार टीम, पूरी क्रू आपको याद करूंगी।'

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें