लंच पर निकलीं अनुष्का शर्मा, केयर करते नजर आए क्रिकेटर विराट कोहली, देखें तस्वीरें
इसी महीने मां बनने जा रहीं अनुष्का शर्मा गुरुवार को अपने पति विराट कोहली के साथ लंच के लिए बाहर निकलीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हैं। तस्वीरों में अनुष्का...
इसी महीने मां बनने जा रहीं अनुष्का शर्मा गुरुवार को अपने पति विराट कोहली के साथ लंच के लिए बाहर निकलीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हैं। तस्वीरों में अनुष्का शर्मा ब्लैक सिंगल पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि विराट कोहली कैजुअल्स में दिख रहे हैं। दोनों ने ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगा रखा था। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थोड़ा प्रोटेक्टिव नजर आ रहे थे और उन्हें एक तरह से कवर देते हुए चल रहे थे। इससे कुछ दिन पहले वह डॉक्टर यहां विजिट के लिए जाते हुए देखे गए थे।
अनुष्का शर्मा बुधवार को एक फोटोग्राफर पर खफा हो गई थीं और घर की बालकनी पर उनकी और विराट की तस्वीर क्लिक किए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। अनुष्का शर्मा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, 'लगातार मना करने के बाद भी फोटोग्राफर और पब्लिकेशन उनकी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब बस करो।' हालांकि अनुष्का शर्मा अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ती नजर आ रही थीं।
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते साल अगस्त में इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने घर नन्हे मेहमान के आने का ऐलान किया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'जब हम तीन हो जाएंगे। जनवरी में आगमन।' यही नहीं हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट भी कराया था। यही नहीं अनुष्का ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रेगनेंसी के अपने अनुभव भी साझा किए थे। बता दें कि अनुष्का शर्मा इसी महीने बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इसी के चलते क्रिकेटर पति विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर आए हैं।