Hindi NewsEntertainment Newspregnant anushka sharma flaunt her baby bump in this new photo

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

अनुष्का शर्मा दुबई में पति विराट कोहली के साथ हैं। विराट दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं और अनुष्का उनके साथ हैं। अनुष्का इस बीच बेबी बंप के साथ अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का...

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 19 Oct 2020 12:42 PM
हमें फॉलो करें

अनुष्का शर्मा दुबई में पति विराट कोहली के साथ हैं। विराट दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं और अनुष्का उनके साथ हैं। अनुष्का इस बीच बेबी बंप के साथ अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने फिर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने पीच कलर की डंगरी पहना हुआ है। इस आउटफिट में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है। इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है।

अनुष्का की इस फोटो पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। सभी इस फोटो पर दिल वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही फैन्स अनुष्का को अपना ध्यान रखने को भी कह रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इससे पहले विराट कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों अरेबियन गल्फ में रोमांट‍िक अंदाज में नजर आ रहे थे। इस फोटो को क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्लिक की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

शनिवार को अनुष्का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने पहुंचीं थीं मैच के दौरान अनुष्का, पति विराट कोहली को चियर करती नजर आई थीं। अनुष्का की स्टेडियम से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli Admirer (@viratkohli_admirer) on

नए मेहमान को लेकर एक्साइटेड हैं विराट

कुछ दिनों पहले विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, 'यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।'

अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि बेबी के होने के बाद वह नए प्रोजेक्ट्स साइन करेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें