Hindi NewsEntertainment Newspoll how much do you like nick and priyanka as a couple rate here

POLL: प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की जोड़ी को लेकर क्या है आपकी राय?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद हर कोई अपने ही तरीके से इस कपल को बधाई दे रहा है। प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है। ऐसे में कोई  इस यूनीक कपल की तारीफ कर रहा है तो कोई...

POLL: प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की जोड़ी को लेकर क्या है आपकी राय?
लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीSun, 19 Aug 2018 12:27 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के बाद हर कोई अपने ही तरीके से इस कपल को बधाई दे रहा है। प्रियंका और निक के बीच करीब 10 साल का फासला है। ऐसे में कोई  इस यूनीक कपल की तारीफ कर रहा है तो कोई इन्हें क्रिटिसाइज भी कर रहा है। लेकिन हम ये जानना चाहते हैं कि आप इस जोड़ी के बारे में क्या सोचते हैं। क्या आपको ये जोड़ी बहुत पसंद आई या फिर आप प्रियंका-निक की पेयरिंग को एवरेज मानते हैं। तो हिस्सा लीजिए इस पोल में और हमे बताइए अपनी पसंद...

 

 
 

प्रियंका की सगाई में पहुंचीं सलमान की बहन...

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की खातिर सलमान खान की मेगा बजट फिल्म भारत छोड़ दी थी। जिस पर काफी विवाद हुआ और बाद में सलमान खान की नाराजगी की खबर भी सामने आई। खबर तो ये भी थी कि सलमान ने ये फैसला किया है कि वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि बाद में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन सभी खबरों को गलत बताया था। 18 अगस्त को जब प्रियंका की रोका सेरेमनी हुई तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि खान फैमिली का कोई मेंबर यहां दिखेगा क्योंकि प्रियंका ने इस मौके पर ज्यादा सेलेब्स को नहीं बुलाया था। ऐसे में जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान यहां पहुंचीं तो हर कोई हैरान रह गया।

 
अर्पिता के कहने पर ही 'भारत' में हुई थी एंट्री..
दिलचस्प बात ये है कि अर्पिता की ही वजह से सलमान ने प्रियंका को अपनी फिल्म में साइन किया था। क्योंकि सलमान और प्रियंका के रिश्ते कुछ खास नहीं हैं। लेकिन बहन के कहने पर सलमान ने इतना बड़ा फैसला लिया था। ऐसे में जब प्रियंका ने फिल्म छोड़ी तो सभी को लगा कि प्रियंका और अर्पिता की दोस्ती पर भी इसका असर पड़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें