Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़pm relief fund kinnar bahu aka rubina dilaik donates 4 lakh to pm care fund to fight with corona virus

कोरोना के खिलाफ जंग में 'किन्नर बहू' आईं आगे, दान की इतनी रकम

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया परेशान है। भारत में भी इस वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ चल रही देश की जंग में सेलेब्स मदद के लिए आगे...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 1 April 2020 04:12 PM
हमें फॉलो करें

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया परेशान है। भारत में भी इस वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ चल रही देश की जंग में सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं। सभी अपनी-अपनी तरफ से कुछ धनराशि डोनेट कर रहे हैं जो इस वायरस के पीड़ित लोगों के मदद के लिए है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ टीवी के सेलेब्स भी इस जंग में मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब किन्नर बहू से पॉपुलर रुबीना दिलाइक ने मदद का ऐलान किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 4 लाख रुपए का दान किया है।

रुबीना के ऐलान के बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

जानें बाकी टीवी स्टार्स ने कितना किया दान...

कपिल शर्मा:  कपिल शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री से सबसे पहले दान की घोषणा की थी। बता दें कि कपिल ने पीएम केयर फंड में 50 लाख दान किए हैं।

मनीष पॉल: होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने इस जंग से लड़ने के लिए 20 लाख दिए हैं।

अर्जुन बिजलानी: अर्जुन ने 5 लाख पीएम केयर फंड और 5 लाख महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कोष में दान किए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें