Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़PHOTOS: Rhea Chakraborty: Meets Friend Shibani Dandekar: Photos: Viral: On Social Media:

PHOTOS: दोस्त शिबानी दांडेकर से मिलने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर फोटोज़ हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपतू की मौत के बाद से ही फैन्स रिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे...

PHOTOS: दोस्त शिबानी दांडेकर से मिलने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर फोटोज़ हुईं वायरल
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 28 June 2020 07:29 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपतू की मौत के बाद से ही फैन्स रिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी के चलते हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपना कॉमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया। सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रिया पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए स्पॉट की गई थीं। करीब नौ से 10 घंटे तक चली पूछताछ में रिया ने कई चीजों पर बात की। हाल ही में रिया चक्रवर्ती को दोस्त शिबानी दांडेकर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। 

दरअसल, रिया चक्रवर्ती फरहान अख्तर के घर शिबानी से मिलने गई थीं, जहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती घर से बाहर स्पॉट की गई हैं। सोशल मीडिया पर रिया की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 
 

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान रिया ने बताया था कि वह और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पेंट हाउस में साथ मिलकर रह रहे थे। इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने यह मकान छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने यह भी माना है कि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले उन दोनों की लड़ाई हो गई थी। हालांकि दोनों मैसेज और फोन के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। रिया ने पुलिस को इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजस भी दिखाए।

सितंबर 2019  डिप्रेशन में रहने लगे थे सुशांत
रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बयान दिया कि दोनों नवंबर के महीने में शादी करने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में फिल्म ‘दिल बेचारा’ फिल्म पूरी करने के बाद सुशांत में डिप्रेशन के लक्ष्ण आने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे तकलीफ़ बढ़ने लगी। रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास लेकर गई थीं। लेकिन सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी-कभी सुशांत एकदम से चुप हो जाते थे तो कभी-कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया का कहना था कि जब तक वह सुशांत के पास रही तब तक उनका अच्छे से ख्याल रखा लेकिन एक समय सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और मुझे घर भेज दिया। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें