Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Pawan singh upcoming film hum hain rahi pyar ke poster release

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ का फर्स्ट लुक, अलग अवतार में दिखेंगे अभिनेता

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सभी ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स, डिवाइन पिक्चर्स और जबावा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में वे कुछ अलग ही किरदार में नजर आने...

Shrilata हिन्दुस्तान, मुंबईThu, 8 April 2021 11:55 AM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का एक्शन अवतार तो सभी ने देखा है, लेकिन यशी फिल्म्स, डिवाइन पिक्चर्स और जबावा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में वे कुछ अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में पवन सिंह कृष्ण वाले पोज में दिखाई दे रहे हैं। इसका प्रोमो और ट्रेलर जल्दी ही एंटरटेन रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

अलग अवतार में दिखेंगे पवन सिंह

फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' की शूटिंग लंदन में हुई है। पवन सिंह के साथ इसमें साउथ फिल्मों में कई हिट दे चुकीं अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा हैं। दोनों की केमेस्ट्री काफी खास होने वाली है। यह एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म के बारे में पवन सिंह का कहना है कि दर्शकों ने उन्हें लगातार एक्शन करते देखा है, लेकिन फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' थोड़ा अलग है। इसमें उन्हें एक अलग पवन सिंह देखने को मिलने वाला है। 

क्या है कहानी?

पवन सिंह ने कहा कि फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपनी माटी से दूर लंदन में अपनी संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है। यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। 

कौन हैं निर्माता-निर्देशक?

फिल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मूवाला हैं। इसके निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा-सर्वेश कश्यप हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिंस दूबे, यादव राज और उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और प्रभव चतुर्वेदी हैं। प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव हसमु शेख (सोनू), डीओपी मुकेश शर्मा और कॉस्ट्यूम कविता - सुनीता क्रिएशन का है।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें