फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनVideo: पठान से पहले पेप्सी के एड में साथ थे जॉन अब्राहम-शाहरुख खान, इस बात पर हुआ झगड़ा

Video: पठान से पहले पेप्सी के एड में साथ थे जॉन अब्राहम-शाहरुख खान, इस बात पर हुआ झगड़ा

पठान में साथ काम करने से पहले, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम को पहली बार एक एड में एक साथ देखा गया था। 2007 में, दोनों एक पेप्सी कमर्शियल में दिखाई दिए। देखें मजेदार एड का ये पुराना वीडियो।

Video: पठान से पहले पेप्सी के एड में साथ थे जॉन अब्राहम-शाहरुख खान, इस बात पर हुआ झगड़ा
Srishti Kunjलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 08:33 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फिल्म पठान में शाहरुख खान हीरो और जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। दोनों का ही एक्शन फैंस को पसंद आ रहा है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि पठान में साथ काम करने से पहले, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम को पहली बार एक एड में एक साथ देखा गया था। 2007 में, दोनों एक पेप्सी कमर्शियल में दिखाई दिए। इसका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस एड में दोनों एक लड़के की वजह से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि एक-दूसरे का मजाक बनाते भी दिखे। 

लगभग एक मिनट लंबे इस एड में देख सकते हैं कि दोनों एक्टर साथ खड़े हैं और एक दूसरे के हेयर स्टाइल पर कमेंट कर रहे हैं। वहां एक लड़का आता है और उन दोनों की तरफ चलता है। दोनों ये सोचते हैं कि कौन लड़के को ऑटोग्राफ देगा। इसपर भी दोनों लड़ते दिखाई देते हैं। शाहरुख जॉन अब्राह्म की एक्टिंग और बॉडी बिल्डिंग का मजाक उड़ाते हैं। तभी लड़का उन दोनों की तरफ बढ़ता है और उन्हें कहता है अंकल जरा साइड देना। पीछे से पेप्सी की वेंडिंग मशीन दिखती है और लड़का वहां चला जाता है। अब दोनों एक्टर में इस बात का झगड़ा होता है कि लड़के ने अंकल किसे कहा। दोनों की ये मजेदार नोंक-झोंक वाला एड देखें।

 

बता दें कि पठान के शाथ शाहरुख और जॉन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म दो दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई और तभी से रिकॉर्ड कमाई कर रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा समर्थित इस एक्शन फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।