Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़parineeti tells priyanka chopra daughter malti marie jonas is worlds most beautiful baby - Entertainment News India

प्रियंका चोपड़ा की बेटी से मिलकर परिणीति ने लुटाया प्यार, बोलीं- दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा की कजन परिणीति उनकी बेटी मालती मैरी से मिलने के बाद उसकी तारीफ करते नहीं थक रहीं। उनका कहना है कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची और उनकी लिटिल बेबी है।

Kajal Sharma टीम, लाइव हिंदुस्तान, मुंबईWed, 29 June 2022 03:23 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। यह कहना है उनकी मांसी परिणीती चोपड़ा का। एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति प्रियंका की बेटी की तारीफ करती दिखाई दीं। उनका वीडियो बुधवार को एक फैन अकाउंट पर शेयर किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। उनके फैन्स बेसब्री से निक और प्रियंका की बेटी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वे उसकी झलक दिखा चुके हैं। 


मालती पर फिदा हो गईं मांसी परिणीती

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म सरोगेसी से हुआ है। बच्ची प्रीमच्योर हुई थी तो उसे हॉस्पिटल में रहना पड़ा। प्रियंका और निक उसे मई में घर लेकर आए और इंस्टाग्राम पर खबर दी थी। परिणीति का एक वीडियो वायरल है, इसमें वह अपनी भांजी के बारे में बात कर रही हैं। होस्ट उनसे पूछती हैं, क्या उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की बेबी को देखा है। इस पर परिणीति बोलती हैं, ओह माई गॉड बिल्कुल देखा है। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। वह बताती हैं कि दी ने उसकी जर्नी शेयर की थी। वह अब हेल्दी है। मैं उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, वह मेरी छोटी सी बेबी है।


फादर्स डे पर दिखी थी मालती की झलक

हाल ही में फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी और पति निक जोनस की तस्वीर शेयर की थी। यह निक का पहला फादर्स डे था। प्रियंका की बेटी मालती मैरी और निक एक से शूज पहने थे। उनके शूज कस्टमाइज्ड थे। मालती के शूज पर उसके नाम के इनीशियल्स MM लिखे थे वहीं निक के शूज पर लिखा था MM के डैड। 


निक को बेटी से हो गया बेइंतेहां प्यार

एक इंटरव्यू के दौरान निक मालती के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि बेटी के NICU में होने के दौरान प्रियंका चट्टान की तरह मजबूती से लगी रहीं। निक ने यह भी बताया था कि उन्हें अपनी बेटी से एक अजीब सा प्यार हो गया है जिसे वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें