Hindi NewsEntertainment NewsParineeti Chopra wishes her cousin Priyanka chopra and nick jonas

बहन प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस को कही ये बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। अब प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका और निक को बधाई देते...

बहन प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस को कही ये बात
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 19 Aug 2018 12:24 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने रिलेशन पर मोहर लगा दी है। अब प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका और निक को बधाई देते हुए लिखा, 'जब हम छोटे थे तब मीमी दीदी और मैं घर-घर खेला करते थे। हम एक शर्मिली दुल्हन बनते थे और अपने काल्पनिक पति को चाय देते थे। हम प्यार के मैजिक पर विश्वास करते थे और सोचते थे कि कभी हमारे लिए भी कोई परफेक्ट मैन आएगा। आज कुछ काल्पनिक नहीं था और आपके लिए निक से ज्यादा अच्छा कोई नहीं हो सकता।'

परिणीति ने आगे लिखा, 'जैसा कि मैंने सुबह कहा था कि किसी इंसान को जज करने के 2 तरीके हैं। एक उनके साथ घूमकर, दूसरा उनके साथ खाकर। निक मैंने तुम्हारे साथ दोनों काम किए हैं। तो इसलिए मुझे लगता है कि तुम प्रियंका के लिए परफेक्ट हो। उन्हें हमेशा प्यार करना क्योंकि वो तुम्हें पागलों की तरह प्यार करती हैं। हमेशा उनको प्रोटेक्ट भी करना क्योंकि वो स्ट्रॉंग है, लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट है। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें खुशियां मिलें। हैप्पी रोका और फ्यूचर शादी।'
 

 

प्रियंका के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं निक

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'निक, प्रियंका के नाम का टैटू बनवाने वाले हैं'। एक वेबसाइट के मुताबिक 'निक, प्रियंका के लिए काफी सीरियस हैं और वो अपने इस रिश्ते को स्पेशल बनाने के लिए प्रियंका के नाम का टैटू बनवाना चाहते हैं।' 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें