परिणीति चोपड़ा का इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट, सास संग राघव चड्ढा की मस्ती... सामने आया अनदेखा वीडियो
परिणीति चोपड़ा की सगाई का एक अनदेखा वीडियो सोशल मीडिया पर रफ्तार पकड़ रहा है। इसमें रोका करने से पहले परिणीति ने राघव के सामने कुछ शर्ते रखीं। वहीं परिणीति का मां ने राघव की तारीफ करते इमोशनल हो गईं।
परिणीति चोपड़ा की फेयरीटेल इंगेजमेंट का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि लड़केवालों और लड़कीवालों ने मिलकर कितनी मस्ती की। परिणीति ने रोका करने से पहले राघव के सामने कॉन्ट्रैक्ट रखा। इस पर होने वाले दूल्हे ने हामी भरी। राघव ने सास को गले लगाया और अपनी नाक का मजाक उड़ाया। वहीं परिणीति की मां केयरिंग दामाद पाकर इमोशनल दिखीं और उन्होंने राघव को थैंक यू कहा। प्रियंका चोपड़ा की भी 'सिलेब्रिटी दीदी' वाली झलकियां दिखाई दीं। पूरे सेलिब्रेशन में परिणीति कई बार रोईं।
सगाई से पहले और बाद की मस्ती
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों ने उनकी सगाई पर जमकर धूम-धड़ाका किया। दोनों परिवारों ने इस इवेंट को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब एक ऐसी वीडियो क्लिप सामने आई है जो अब तक बहुत कम लोगों तक पहुंची होगी। इसमें सगाई के एक दिन पहले से लेकर रोका वाले दिन तक के ठहाके और आंसू कैद हैं।
परिणीति की हां में हां
वीडियो की शुरुआत में परिणीति माइक में बोलती हैं, राघव ये इंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट है। तुम्हें सब पर हां करना होगा, तभी हम देखेंगे कि कल रोका हो पाता है या नहीं... 'मैं राघव चड्ढा यहां बताई हर बात पर सहमत हूं'। फिर परिणीति बोलती हैं, मान लो कि परिणीति हमेशा सही होती है। वहां मौजूद सारे लोग हंसने लगते हैं और राघव जोर से सिर हिलाते हुए बोलते हैं- करेक्ट (एकदम सही)।
राघव बोले- नाक की सर्जरी करवाई
इसके बाद राघव-परिणीति के बीच कुछ प्यारभरे मोमेंट दिखाई देते हैं। परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा स्टाइल में आती हुई दिखती हैं। वहीं परिणीति दोस्तों के बीच बैठकर इमोशनल होती दिखाई देती हैं। परिणीति की मम्मी बोलती हैं, यह अहसास कि आपकी बेटी ऐसे इंसान के पास है जो कि उसके पिता से भी अच्छी देखभाल करेगा...इतना कहकर वह इमोशनल हो जाती हैं और राघव को शुक्रिया बोलती हैं। इस पर राघव आकर अपनी होने वाली सास को गले लगा लेते हैं। राघव अपनी नाक का मजाक उड़ाते हैं। बोलते हैं कि आंटी बोल रही हैं कि लड़का बाहर से थोड़ा बदला लग रहा है। इस पर राघव बोलते हैं, आंटी मैंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। यह मेरी मां पर पड़ गई थी तो मैं अपने पिता की तरह दिखना चाहता था तो नोज जॉब करवा ली। देखें वीडियो...