फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनपरिणीति चोपड़ा के नाम पर खूब छेड़े जा रहे राघव चड्ढा, देखें 'Ragneeti' पर लोगों ने कैसे चिढ़ाया

परिणीति चोपड़ा के नाम पर खूब छेड़े जा रहे राघव चड्ढा, देखें 'Ragneeti' पर लोगों ने कैसे चिढ़ाया

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। परिणीति और राघव दोनों से मीडिया इस बारे में सवाल पूछना नहीं भूलती। वहीं अब राघव के इंस्टा पोस्ट पर भी उन्हें छेड़ा जा रहा है

परिणीति चोपड़ा के नाम पर खूब छेड़े जा रहे राघव चड्ढा, देखें 'Ragneeti' पर लोगों ने कैसे चिढ़ाया
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईThu, 30 Mar 2023 11:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के लोग खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसको परिणीति चोपड़ा ने लाइक किया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से परिणीति और राघव का नाम जोड़ा जा रहा है। कई सोर्सेज से यह बात पुख्ता हो चुकी है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि दोनों अगले महीने शादी कर सकते हैं। इस बीच परिणीति और राघव की ऐक्टिविटीज पर लोगों की खास नजर है। अब जब राघव के पोस्ट पर परिणीति का रिऐक्शन दिखा तो लोगों ने दोनों का नाम जोड़कर मजेदार कमेंट्स किए हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
राघव चड्ढा के इस वीडियो में उनकी कई गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। वह गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहे हैं। राजनीतिक रैली संबोधित कर रहे हैं। लोगों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। स्पीच दे रहे हैं। वीडियो क्लिप को कई लोगों ने लाइक किया है लेकिन सबका ध्यान परिणीति चोपड़ा ने खींचा। एक यूजर ने कमेंट किया है, Raghav + Parineeti = Ragneeti। एक और कमेंट है, जल्दी से शादी कर लो सर, बहुत अच्छी जोड़ी लगती है आप दोनों की। एक और ने लिखा है, दिख रही है आपकी ये नीति, राजनीति वाली। एक एक और कमेंट है, परि ने लाइक मार दिया। एक यूजर ने लिखा है, भाभी 'आप' की हुई। राजनीति से परिणीति का सफर कोई इनसे सीखे। 

अप्रैल में शादी के चर्चे
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के डेटिंग के चर्चे उस वक्त शुरू हुए जब दोनों बैक टु बैक लंच और डिनर डेट पर दिखाई दिए। इसके बाद उनके एक करीबी सोर्स ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की। मंगलवार को आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई दी जिसके बाद दोनों के रिश्ते की बात पक्की मानी जा रही है। परिणीति इस बीच फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर भी दिखीं। कई रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि दोनों अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।