फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsParineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Priyanka Chopra mom Madhu Chopra arrive for Sufi night know about other details

राघव चड्ढा के घर सूफी नाइट का आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की मां, सामने आए वीडियोज

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। वहीं मुंबई में परिणीति चोपड़ा का घर दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। यहां देखिए वीडियोज।

राघव चड्ढा के घर सूफी नाइट का आयोजन, कार्यक्रम में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की मां, सामने आए वीडियोज
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 20 Sep 2023 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। आज सुबह दिल्ली में राघव के परिवार की तरफ से अरदास और कीर्तन का आयोजन किया गया था। वहीं शाम को सूफी नाइट का कार्यक्रम रखा गया है। सूफी नाइट की शुरुआत हो गई है। महमानों का आना भी शुरू हो गया है। राघव के घर के बाहर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ को स्पॉट किया गया। दोनों के वीडियोज भी आउट हो गए हैं।

राघव ने पहना ऐसा आउटफिट
राघव और परिणीति की तस्वीरें तो सामने नहीं आई हैं। लेकिन, राघव ने सूफी नाइट में किसका डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना है ये पता चल गया है। दरअसल, राघव के अंकल और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सेठी ने नवभारत टाइम्स को बताया कि राघव ने सूफी नाइट में अपने मामा पवन सचदेव द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना है।

यहां देखिए कार्यक्रम के वीडियोज

कब आएंगी प्रियंका चोपड़ा?
कहा जा रहा है कि परिणीति की बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी। वह सीधे 23 सिंतबर के दिन उदयपुर पहुंचेंगी। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 सितंबर को उदयपुर में चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इसके बाद, हल्दी और मेहंदी की रस्म होगी। वहीं शादी उदयपुर के 'द लीला पैलेस होटल' में 24 सितंबर को होगी। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव की शादी का थीम को पुरानी यादों और हिंदी सिनेमा को केंद्र में रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें