सगाई के बाद मीडिया के सामने आए परिणीति-राघव, एक्ट्रेस के भाइयों ने पपराजी को बांटी मिठाइयां
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सगाई के बाद दोनों मीडिया के सामने आए और साथ में पोज दिया। खुशी के मौके पर पपराजी को मिठाइयां भी बांटी गईं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की दिल्ली में सगाई की रस्में हो गई हैं। शनिवार को दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं। सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। सगाई में कपल ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा। परिणीति ने व्हाइट कलर का ड्रेस पहना। वहीं राघव ने भी मैचिंग आउटफिट कैरी किया था। शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति और राघव अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लान्ट करते दिखे। परिणीति ने डायमंड रिंग और राघव ने सिंपल गोल्ड रिंग पहना। सगाई सेरेमनी के बाद कपल मीडिया के सामने आया और पोज दिए।
पत्नी के साथ पहुंचे अरविंद केजरीवाल
परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी में वीआईपी मेहमानों की लंबी लिस्ट थी। बॉलीवुड के साथ राजनीति से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां सेरेमनी में शामिल हुईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ समारोह में पहुंचे। सामने आई तस्वीर में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और दोनों बच्चे हैं। बीच में परिणीति और राघव साथ खड़े हैं।
सगाई होने के बाद परिणीति के दोनों भाइयों सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा ने पपराजी को मिठाइयां बांटी। उन्होंने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को धन्यवाद किया।
सेलेब्स ने दी बधाई।
परिणीति ने सगाई की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'सबकुछ जिसके लिए मैंने प्रार्थना की.. मैंने कहा हां।' उनके पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने कमेंट किया, 'बधाई।' साथ ही रेड हार्ट का इमोजी बनाया। रणवीर सिंह लिखते हैं, 'ब्लेस।' साथ ही भूमि पेडनेकर, नेहा धूपिया, राशि खन्ना, कनिका कपूर, सानिया मिर्जा, अथिया शेट्टी, सानिया नेहवाल और डब्बू रतनानी ने उन्हें बधाई दी।