Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Parineeti Chopra Called Arjun Kapoor Worst Co Stars lets see viral video

अर्जुन को शर्ट उतारते हुए देख घबरा गई परिणीति चोपड़ा, गुस्से में बोली आप क्या कर रहे हो?

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एकसाथ फिल्म इश्कजादे में नजर आए थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 8 June 2018 07:20 PM
हमें फॉलो करें

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एकसाथ फिल्म इश्कजादे में नजर आए थे। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। असल जिंदगी में भी अर्जुन और परिणीति अच्छे दोस्त हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति, अर्जुन को सबसे खराब को-स्टार बता रही हैं।

वीडियो में परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर को सबसे खराब को स्टार कहती हुई दिख रही हैं इसके बाद अर्जुन कपूर रोड पर ही शर्ट उतारने लगते हैं। अर्जुन को शर्ट उतारते हुए देख परिणीति उनसे पूछती हैं बाबू.. आप क्या कर रहे हो। हालांकि परिणीति के बोलने के बाद भी अर्जुन नहीं रुकते और शर्ट खोलकर 56 इंच का सीना दिखाने की कोशिश करते रहे। 

Shocking news- तो इस व्यक्ति के कहने पर शादी के दो साल बाद प्रीति जिंटा ने बदला अपना नाम

दरअसल, ये एक फनी वीडियो है, जिसमें परिणीति, अर्जुन की खिंचाई करते हुए नजर आती हैं। वीडियो में परिणीति कहती हैं कि फैंस को पता होना चाहिए कि ये सबसे खराब को-स्टार हैं और सेल्फ ओब्सेस्सेड हैं। देखिए इनकी हरकतें, ये क्या कर रहे हैं, इनका बिहेवियर तो देखिए..

बता दें 'नमस्ते इंग्लैंड', नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल्स निभाये थे। नमस्ते इंग्लैंड के अलावा भी दोनों यशराज बैनर की 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिबाकर बैनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' इसी साल रिलीज होने वाली है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें