Photo: मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा...सामने आई परिणीति की शादी के बाद की पहली तस्वीर, सादगी पर मरमिटे फैंस
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photo: परिणीति-राघव शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हो गई है। दोनों की शादी के बाद की पहली फोटो भी सामने आ गई है।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने रविवार के दिन उदयपुर के लीला पैलेस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूल्हे राघव ने शादी में क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने क्रीम कलर का लहंगा पहना था। दोनों की शादी की तस्वीरें तो सामने नहीं आई हैं। लेकिन, रिसेप्शन की तस्वीर आउट हो गई है।
सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
रिसेप्शन की फोटो में परिणीति चोपड़ा मांग में सिंदूर और हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने रिप्सेशन पर पिंक कलर की साड़ी के साथ राघव के नाम का मंगलसूत्र और पिंक चूड़ा पहना हुआ है। वहीं राघव ब्लैक एंड व्हाइट कलर के थ्री पीस में नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की सादगी पर मरमिटे हैं। वे सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर कर बधाई दे रहे हैं।
यहां देखिए पहली तस्वीर
ये थी रिसेप्शन की थीम
परिणीति-राघव ने अपनी शादी के बाद अपने मेहमानों के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया थी। इस पार्टी की थीम ब्लैक एंड व्हाइट रखी गई थी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रिसेप्शन पार्टी की एक तस्वीर अपने इंस्टा पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि रविवार की सुबह मनीष मल्होत्रा ही परिणीति का डिजाइनर लहंगा लेकर उदयपुर पहुंचे थे। बोला तो ये भी जा रहा है कि राघव ने भी मनीष के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

