Parineeti Raghav Wedding: बारात से लेकर जयमाला और विदाई तक, जानिए परिणीति-राघव की शादी का पूरा शेड्यूल
Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए 24 सितंबर 2023 का दिन बहुत अहम रहेगा, क्योंकि इसी दिन ये लव बर्ड्स रीति-रिवाजों के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding date: बॉलीवुड की एक और प्रेम कहानी मुकम्मल होने जा रही है। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी राजस्थान के उदयपुर में स्थित ताज पैलेस होटल में ग्रैंड अंदाज में होगी। सिक्योरिटी से लेकर डेकोरेशन और मेहमान नवाजी तक हर चीज को एलीट क्लास फील देने के लिए पैसे पानी की तरह बहाए गए हैं। परिणीति के फैंस और राघव चड्ढा के समर्थक इस शादी से जुड़ा हर अपडेट जानना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं पूरा वेडिंग शेड्यूल।
पैलेस की डेकोरेशन और बहन की एंट्री
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी के फंक्शन्स की शुरुआत नई दिल्ली में अरदास और सूफी नाइट्स के साथ हुई थी। शादी के मुख्य फंक्शन्स उदयपुर के ताज पैलेस होटल में ही होंगे और इसके लिए होटल को ऑलरेडी दुल्हन सा सजा दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ताज पैलेस को पर्ल व्हाइट थीम में सजाया गया है और परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा आज शाम तक इवेंट वेन्यू पर पहुंच जाएंगी। एक्ट्रेस अपनी बहन की शादी को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं।
वेडिंग शेड्यूल - 23 सितंबर 2023
परिणीति चोपड़ा की शादी के सबसे प्रमुख प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत 23 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी के साथ होगी। इसके बाद शाम तो 7 बजे संगीत सेरेमनी का आयोजन है। संगीत सेरेमनी की प्ले लिस्ट में किन गानों को रखा गया है और इस फंक्शन के दौरान सेलेब्रेशन किस तरह आगे बढ़ेगा, इस बारे में जानकारी धीरे-धीरे सामने आती जाएगी। 23 सितंबर के बाद कपल के लिए सबसे बिजी दिन 24 सितंबर का रहने वाला है। क्योंकि शादी इसी दिन होनी है।
वेडिंग शेड्यूल - 24 सितंबर 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए 24 सितंबर 2023 का दिन बहुत अहम रहेगा, क्योंकि इसी दिन ये लव बर्ड्स रीति-रिवाजों के साथ 7 जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। इस खास दिन पर इवेंट्स की शुरुआत दोपहर 1 बजे सेहराबंदी के साथ होगी। फिर दोपहर को 2 बजे बारात निकलेगी और जयमाला 3.30 बजे होगी। फिर शाम को 4 बजे से फेरे शुरू हो जाएंगे और परिणीति-राघव के साथ-साथ परिवार वालों के लिए भी कई इमोशनल पल आएंगे। शाम के 6.30 बजे विदाई होगी और रात को 8.30 रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है।
