फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनराघव चड्ढा को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, करीबी ने खोल दिया राज

राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, करीबी ने खोल दिया राज

परिणीति चोपड़ा और आप आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की पुरानी दोस्ती अब प्यार में बदल चुकी है। उनके करीबी सोर्स ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि दोनों बेहद खुश हैं और फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, करीबी ने खोल दिया राज
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईFri, 24 Mar 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा डेटिंग कर रहे हैं, इस बात पर अब उनके एक करीबी ने मुहर लगा दी है। हाल ही में दोनों साथ में लंच और डिनर पर देखे गए थे। इसके बाद उनके लिंकअप की खबरों का बाजार गर्म हो गया। एक चैनल ने राघव चड्ढा से इस पर सवाल किया तो उन्होंने भी मुस्कुराते हुए घुमा-फिराकर जवाब दिया था। सोशल मीडिया पर फैन्स की कई अटकलों के बाद अब एक करीबी सोर्स ने इस कयास पर मुहर लगा दी है। 

पहले से दोस्त हैं परिणीति और राघव
बुधवार को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई में दो बार साथ देखे गए। दोनों ने पपराजी को पोज दिए। वीडियोज वायरल होते ही उनके अफेयर की खबरें भी आने लगीं। अब हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में करीबी सोर्स ने कन्फर्म किया है कि राघव और परिणीति रिलेशनशिप में हैं। सोर्स ने कहा, हां परिणीति और राघव डेटिंग कर रहे हैं और वह इस रिलेशनशिप में बहुत खुश हैं। वे एक-दूसरे को बहुत लंबे वक्त से जानते हैं। हालांकि दोस्ती कुछ वक्त पहले ही रिलेशनशिप में बदली है। 

परिणीति चोपड़ा से डेटिंग के चर्चों पर राघव चड्ढा ने दिया जवाब, देखें क्या बोले

एक से हैं शौक
सोर्स ने यह भी बताया कि परिणीति और राघव के बीच कई चीजें कॉमन हैं, जिनमें से जिंदगी को पूरी तरह एंजॉय करने की इच्छा मेन है। दोनों की ट्रैवल और फूड से जुड़ी पसंद एक सी है। अपने रिलेशनशिप में दोनों बहुत सेफ स्पेस में हैं इसलिए साथ में बाहर जाने पर भी कोई गुरेज नहीं है। वे अपनी लाइफ के नए फेज को वाकई एंजॉय कर रहे हैं। 

दोनों ने अब्रॉड में की पढ़ाई
परिणीति इनवेस्टमेंट बैंकर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मैनचेस्टर बिजनस स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं राघव चड्ढा भी इकोनॉमिक्स बैकग्राउंड से हैं। उनकी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हुई है।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।