क्या 'मुझसे शादी करोगे' शो हो रहा है बंद, पारस छाबड़ा ने कही ये बात
पारस छाबड़ा और शहनाज गिल बिग बॉस के बाद शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे हैं। इस शो में पारस जहां अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं, वहीं शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं...
पारस छाबड़ा और शहनाज गिल बिग बॉस के बाद शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रहे हैं। इस शो में पारस जहां अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं, वहीं शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं। कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ये शो बंद होने वाला है। तो अब पारस से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'नहीं...ये शो बंद नहीं हो रहा है। शो की टीआरपी आनी शुरू हो गई है। यहां तक की मेरी मां भी मुझसे कहती हैं कि अब हर कोई उन्हें जानने लगा है। शो के अंदर शहनाज और उनके भाई शहबाज दोनों अच्छा कर रहे हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट भी अच्छा है तो ये सब खबरें गलत हैं।'
पारस ने आगे कहा, 'ये शो कहीं नहीं जाने वाला। मैं शो को लास्ट तक लेकर जाऊंगा।'
बता दें कि बिग बॉस में पारस और माहिरा शर्मा की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। दोनों शो में एक दूसरे के क्लोज थे। हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। अब जल्द ही दोनों का एक सॉन्ग रिलीज होने वाला है जिसका नाम है 'बारिश'। हाल ही में दोनोंने गाने का पोस्टर रिलीज किया है।
बिग बॉस में आने से पहले पारस, आकांक्षा पुरी के साथ रिलेशन में थे। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद पारस ने कहा था कि उनका और आकांक्षा का ब्रेकअप हो गया है। आकांक्षा ने भी पारस के नाम का टैटू हटा दिया है। वहीं पारस भी जल्द ही आकांक्षा के नाम का टैटू हटाने वाले हैं।