'कालीन भइया', पंकज त्रिपाठी उठा रहे हैं अपनी वेब सीरीज 'मिजार्पुर' का लुफ्त, कहा- एक दर्शक के तौर पर इसे देखना चाहता था

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के चलते जारी लॉकडाउन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शो 'मिर्जापुर' का लुफ्त उठा रहे हैं। इसमें वह गैंगस्टर कालीन भइया के किरदार में नजर आए थे। उनका कहना है कि...

'कालीन भइया', पंकज त्रिपाठी उठा रहे हैं अपनी वेब सीरीज 'मिजार्पुर' का लुफ्त,  कहा- एक दर्शक के तौर पर इसे देखना चाहता था

कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के चलते जारी लॉकडाउन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शो 'मिर्जापुर' का लुफ्त उठा रहे हैं। इसमें वह गैंगस्टर कालीन भइया के किरदार में नजर आए थे। उनका कहना है कि अपने शो को दोबारा देखने का अनुभव उन्हें खूबसूरत लगा।

पंकज ने कहा, “जब आप शूटिंग करते हैं, तब आपको कहानी तो पता होती है, लेकिन आप बस अपने किरदार पर ही ध्यान देते हैं। मुझे इसकी कहानी शुरू से लेकर अंत तक पसंद है, लेकिन एक दर्शक के तौर पर इसे देखने पर मुझे इसकी खूबसूरती का एहसास हुआ।”

वह आगे कहते हैं, “मुझे आश्चर्य होता था कि लोग कहानी को आगे के समय के लिए बचाकर क्यों नहीं रखते हैं, क्यों नहीं एक समय पर एक ही एपिसोड देखते हैं, लेकिन मिर्जापुर की कहानी कुछ ऐसी है? कि एक समय के बाद आप इसकी आगे की कहानी को जानने के लिए बेबस हो जाते हैं।”

अनुराग कश्यप नीलाम करेंगे अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड, मिले पैसों से खरीदे जाएंगे कोरोना टेस्ट किट्स

विवादों में फंसी वेब सीरीज पाताल लोक, प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को भेजा गया नोटिस

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शो को देखते वक्त उन्हें एहसास हुआ कि टीम ने वाकई में बेहतरीन काम किया है।

अभिनय की बात करें, तो पंकज आने वाले समय में कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगे।

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।