Panchayat 3: खत्म हुआ इंतजार: पंचायत 3 का पहला लुक जारी, बेहद जबरदस्त है सचिव जी का लुक
तस्वीर में सीरीज के अन्य किरदार एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। बनराकस, विनोद और माधव सभी एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इन सभी का किरदार दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और बुल्लू कुमार ने निभाया है।

Panchayat 3 first look: अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज पंचायत का रह सीजन काफी हिट रहे। इस शो के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता। पंचायत को दोनों सीजन में एक्टर जितेंद्र कुमार ने तो सभी को अपने अभिनय से हैरान कर दिया। ऐसे में दर्शकों के पंचायत के तीसरे सीजन के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब पंचायत के तीसरे सीजन से अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अभिनेता जितेंद्र कुमार का पहला लुक जारी हो गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
कुछ ऐसा है जितेंद्र का लुक
अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर शो का पहला लुक जारी किया। पहली फोटो में पंचायत सीरीज में सचिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अपनी पीठ पर बैग के साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, तस्वीर से ये बात साफ नहीं हो रहा है कि वह फुलेरा गांव छोड़कर कहीं जा रहे हैं या नहीं। तस्वीर में जितेंद्र काला चश्मा लगाए फुल टशन में नजर आ रहे हैं।
कुछ इस अंदाज में नजर आए अन्य किरदार
दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सीरीज के अन्य किरदार एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। बनराकस, विनोद और माधव सभी एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। इन सभी का किरदार दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और बुल्लू कुमार ने निभाया है। वहीं, उनके पीछे की दीवार पर लिखा है, 'ठोकर लगती है तो दर्द होता है, तभी मनुष्य सीख पाता है।' प्राइम वीडियो ने इस वीडियो को आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम जानते हैं कि इंतजार असहनीय है, इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं! #पंचायतऑनप्राइम सीजन 3...' हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक शो की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


