कैमरे में एक साथ कैद हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, एक्ट्रेस ने छिपाया चेहरा, डेटिंग की खबरें वायरल

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। वहीं फैन्स को भी इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से...

कैमरे में एक साथ कैद हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, एक्ट्रेस ने छिपाया चेहरा, डेटिंग की खबरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। वहीं फैन्स को भी इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच इब्राहिम के कुछ फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस में वो अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी व अभिनेत्री पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटोज और वीडियोज में पलक तिवारी पैपराजी को देख अपना मुंह छिपाती नजर आ रही हैं। इन फोटोज और वीडियोज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के डेट करने के कयास लगा रहे हैं। 

डेटिंग की खबरें हुईं तेज
पलक तिवारी और इब्राहिम के फोटोज और वीडियोज को कई पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विरल भियानी ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उस वीडियो में दोनों एक साथ कार में नजर आ रहे हैं। वहीं कैमरों को देख पलक चेहरा छिपा रही हैं। इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि शायद दोनों डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ और यूजर्स ने काफी फनी कमेंट्स भी किए हैं।

पलक का इंस्टाग्राम
बता दें कि पलक तिवारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक ओर जहां पलक अपनी खूबसूरती से फैन्स का दिल जीत लेती हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका स्टाइल भी फैन्स को खूब भाता है। पलक के इंस्टाग्राम पर करीब 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि वो 98 लोगों को फॉलो करती हैं।

पलक का बॉलीवुड डेब्यू
गौरतलब है कि पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर है। फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है, जबकि विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा के साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।  'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' हॉरर सस्पेंस जॉनर की फिल्म है। फिल्म में अरबाज खान भी नजर आएंगे। वहीं कुछ दिनों पहले पलक,  हार्डी के साथ 'बिजली' सॉन्ग में नजर आई थीं और फैन्स का दिल लूटा था।

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।