सानिया से तलाक लेकर आयशा से शादी करेंगे शोएब मलिक? चर्चा में स्क्रीनशॉट
Sania-Shoaib Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस आयशा उमर का एक स्क्रीनशॉट वायरल है। इसमें उन्होंने शोएब मलिक से शादी पर जवाब दिया था। लिखा था, ऐसे भी रिश्ते होते हैं।

इस खबर को सुनें
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी के चर्चे लंबे वक्त से गॉसिप गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच दोनों के अलग रहने की खबर आ चुकी है। सुगबुगाहट थी कि शोएब का मॉडल और सिंगर आयशा ओमर से अफेयर है। इस वजह से उनके और सानिया के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इस बीच खबरें आईं की शोएब और सानिया साथ में टॉक शो करने वाले हैं। अब आयशा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उनसे शोएब मलिक से शादी पर सवाल किया गया था।
आयशा ने बताया था, कैसा है रिश्ता
शोएब मलिका और आयशा उमर 2021 में एक मैगजीन के लिए स्टीमी फोटोशूट करवा चुके हैं। उनकी तस्वीरें सुर्खियों में थीं। तब भी उनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। उसी दौरान एक फैन ने आयशा से सोशल मीडिया पर सवाल किया था, क्या आप दोनों का शादी का प्रोग्राम है? इस पर आयशा ने जवाब दिया था, जी नहीं, बिल्कुल नहीं। उनकी शादी हुई है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं दोनों की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं (शोएब और सानिया को टैग करके)। शोएब और मैं अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के खैरख्वाह हैं। बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। ऐसे रिश्ते भी होते हैं दुनिया में लोगों के।
इस वजह से छिपा रहे हैं तलाक?
सानिया और शोएब एक बेटे के पेरेंट्स हैं। उनका बेटा इजहान 4 साल का हो चुका है। सानिया मिर्जा दुबई में बेटे के साथ रह रही हैं। दोनों के तलाक की खबरों के बीच हाल में उनके साथ में शो करने की बात सामने आई थी। चर्चा यह भी है कि बतौर कपल उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स साइन कर रखे हैं। इस वजह से तलाक को ऑफिशियल नहीं कर रहे।
