Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Pakistan Human Rights Shireen Mazari sent a letter to UNICEF for Remove Priyanka Chopra as Goodwill Ambassador

खिसियाए पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, यूनिसेफ से हटाने के लिए अब UN से की अपील

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा यूनीसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर भी हैं। लेकिन पाकिस्तान की मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने प्रियंका के इस नेक काम के लिए...

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीWed, 21 Aug 2019 06:10 PM
हमें फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा यूनीसेफ (UNICEF) की गुडविल एंबेसडर भी हैं। लेकिन पाकिस्तान की मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने प्रियंका के इस नेक काम के लिए आपत्ती जताई है। उन्होंने यूनिसेफ से यूएन की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा की शिकायत भी की है । मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्मल लैटर लिख कर प्रियंका को इस पद से हटाने की मांग की है। शिरीन ने यह लेटर  यूनिसेफ (UNICEF) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को लिखा है। लेटर के जरिए शिरीन ने कहा कि गुडविल एंबेसडर होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के अधिकृत पक्ष को प्रियंका चोपड़ा सार्वजनिक तौर पर समर्थन दे रही हैं। 

खत में शिरीन माजरी उन घटनाओं को जिक्र किया है, जिसपर प्रियंका चोपड़ा ने अपने विचार रखे थे। शिरीन ने लेटर में लिखा है कि आपने प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर बनाया है। भारत के हिस्से वाले कश्मीर में जो कुछ हुआ वो मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन करने की वजह से हुआ है। 

— Shireen Mazari (@ShireenMazari1) August 21, 2019

शिरीन के शिकायत पत्र में है इस घटना का जिक्र 

दरअसल पाकिस्तानी मानवाधिकार मंत्री ने अपने पत्र में उन घटनाक्रम को आधार  बनाया है जिसमें एक पाकिस्तानी नागिरक ने प्रियंका चोपड़ा पर परमाणु युद्ध को भड़काने का आरोप लगाया था। उस घटनाक्रम के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा एक ब्यूटीकॉन समारोह में भाग लेने गई थीं। वहां एक पाकिस्तानी मूल की महिला ने प्रियंका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के मसले पर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को भड़काने का प्रयास कर रही हैं।  इस पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद को राष्ट्रभक्त और भारतीय सेना की तारीफ कर बता उन्हें समुचित जवाब दिया था। इस मसले पर सोशल मीडिया में भी बहुत हाय-तौबा मची थी। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें