Pagalpanti Movie Review: भारी-भरकम एक्शन और मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की कहानी कमजोर कड़ी, पढ़ें 'पागलपंती' रिव्यू

Nov 22, 2019 02:41 pm ISTKhushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

कहानी: गैंगस्टर राजा (सौरभ शुक्ला) और वाईफाई भाई (अनिल कपूर) हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए एक आउट-ऑफ-लक युवा राज किशोर (जॉन अब्राहम) और उसके दोस्त जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) को हायर...

Pagalpanti Movie Review: भारी-भरकम एक्शन और मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म की कहानी कमजोर कड़ी, पढ़ें 'पागलपंती' रिव्यू

कहानी: गैंगस्टर राजा (सौरभ शुक्ला) और वाईफाई भाई (अनिल कपूर) हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए एक आउट-ऑफ-लक युवा राज किशोर (जॉन अब्राहम) और उसके दोस्त जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) को हायर करते हैं। लेकिन ये सिर्फ पागलपंती की शुरुआत होती है जो सभी की जिंदगी में तबाही लेकर आती है। 

रिव्यूः फिल्म के एक बिंदु पर, जॉन अब्राहम का कैरेक्टर राज ये बोलता दिखाई देता है कि जरूरी नहीं कि हर चीज का मतलब हो। फिल्म के लिए ये डायलॉग एकदम सटीक बैठता है क्योंकि असल में फिल्म में पागलपंती ही होती दिखाई देगी। है तो ये एक कॉमेडी फिल्म लेकिन कहानी काफी बिखरी हुई नजर आती है जो समझ के परे है।

शुरुआत के पहले ही सीन में एक्शन और मजेदार डायलॉग सुनाई देंगे जो ‘मजेदार’ शब्द से बेहद दूर हैं। फिल्म में बहुत सारे कैरेक्टर्स दिखाए गए हैं जो कि एक से बढ़कर एक सिली है। अनिल कपूर ने फिल्म में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका निभाई है जो बोलने में काफी तेज होता है, वहीं अरशद वारसी काफी मजाकिया अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। और अपने वन-लाइनर्स से बेहद दिलचस्प नजर आ आए। जॉन अब्राहम और पुल्कित सम्राट काफी चार्मिंग लड़कों के रूप में नजर आए हैं। 

फिल्म में मौजूद तीनों एक्ट्रेस को सुंदर दिखाया गया है लेकिन सभी काफी अटपटे और अजीब डायलॉग बोलती नजर आईं। जैसे पापा कहते हैं किस करने से मैं प्रेंग्नेंट हो जाउंगी। सभी से अलग सौरभ शुक्ला को काफी डरावना दिखाने की कोशिश की गई है लेकिन उनके डायलॉग वाकई में काफी मजेदार हैं। देखा जाए तो फिल्म में सौरभ शुक्ला ने ही जान डाली हुई है। 

फिल्म में एक कैरेक्टर का नाम नीरज मोदी (इनामुलहक) है जो कि बिजनेसमैन नीरव मोदी पर रखा गया है। फिल्म में ये कैरेक्टर गुजराती बोलता नजर आता है जो कि काफी बेकार है। 

निर्देशक अनीस बज्मी और सह-लेखकों ने एक साथ सबकुछ दिखाने की कोशिश की है जिसमें उन्होंने ऑडियंस को सिर्फ कंफ्यूज किया है। एक के पीछे एक दौड़ती कार, अफ्रीकन शेर, एक्शन सीन, सभी को काफी सुंदर तरीके से शूट किया गया है। फिल्म की शूटिंग यूके में हुई है जिसे बेहद खूबसूरत दिखाया गया है। लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद कमजोर है। 

गानेः फिल्म में जितने भी गाने हैं उन्हें सिर्फ फिल्म को लंबा करने के लिए डाला गया है। कोई भी गाना कहीं भी नजर आ रहा है। फिल्म के अंत में एक देशभक्ति पर सबप्लॉट रखा गया है जो काफी कमजोर लगता है। 

एक मजबूत स्टारकास्ट और भारी-भरकम एक्शन के साथ, पागलपंती फिल्म आपको थोड़ा हंसाएगी और काफी हद तक बोर करेगी।

स्टार- 2

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।