फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsOTT Watch these 8 best dark comedy films at home

OTT: हंसाने के साथ दिमाग झन्ना देती हैं ये 8 डार्क कॉमेडी फिल्में, थियेटर में नहीं देख पाए तो अब घर बैठे देखें

डार्क ह्यूमर को पसंद करते हैं तो ओटीटी पर कंटेंट की भरमार है। पिछले कुछ सालों में कई फिल्में बनी हैं जिन्होंने अलग विषयों को कॉमेडी के साथ दिखाया है। ऐसी कुछ बेहतरीन फिल्मों को ओटीटी पर देखें।

OTT: हंसाने के साथ दिमाग झन्ना देती हैं ये 8 डार्क कॉमेडी फिल्में, थियेटर में नहीं देख पाए तो अब घर बैठे देखें
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 19 Nov 2023 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लैक कॉमेडी को डार्क कॉमेडी भी कहा जाता है। इस जॉनर में उन विषयों का मजाक बनाया जाता है जिन पर सामान्य तौर पर लोग बात करने से बचते हैं। हंसते-हंसते ऐसे गंभीर विषयों को फिल्मों में कई बार दिखाया गया और लोगों ने उसे पंसद किया। इन फिल्मों में हिंसा, गरीबी और आपदाओं को कॉमेडी के साथ स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया। आज इस  रिपोर्ट में ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें डार्क कॉमेडी के लिए जाना जाता है।

1.फिल्म: जाने भी दो यारो
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डार्क कॉमेडी की बात करें तो शायद टॉप पर 'जाने भी दो यारो' फिल्म होगी। कुंदन शाह की फिल्म में भ्रष्टाचार, भारतीय राजनीति, मीडिया और बिजनेस के बारे में दिखाया जाता है। इसके मुख्य कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, नीना गुप्ता, सतीश शाह, पंकज कपूर और रवि बासवानी थे।

2.फिल्म: डेली बेली
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

'डेली बेली' की कहानी 3 स्ट्रगलर्स ताशी, नितिन और अरुप की है जो रूममेट्स हैं। गलती से वह एक गैंगस्टर का निशाना बन जाते हैं जब वे उसके महंगे हीरे गंवा देते हैं। फिल्म में इमरान खान, अनुषा  दांडेकर, वीर दास, विजय राज और आमिर खान हैं।

3.फिल्म: ब्लैकमेल
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

फिल्म में इरफान खान एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रोल में हैं। उन्हें अपनी पत्नी के अफेयर होने का शक  होता है। इसके लिए वह जाल बिछाते हैं जिसमें खुद फंस जाते हैं।

4.फिल्म: अंधाधुन
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

आकाश (आयुष्मान खुराना) पियानो बजाता है और वह अंधा होने का नाटक करता है। वह एक फिल्म एक्टर की हत्या देख लेता है और उसके बाद वह एक के बाद एक  मुसीबतों में फंसता जाता है। फिल्म के आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है।

5.फिल्म: पीपली लाइव
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

किसान नत्था (ओमकार दास मानिकपुरी) खुद के आत्महत्या की धमकी देता है तो नेताओं से लेकर मीडिया तक का ध्यान उस पर जाता है। उसके बाद हर कोने में भ्रष्टाचार का खुलासा होता है। 

6.फिल्म: ओए लकी लकी ओए
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

अभय देओल स्टारर फिल्म एक छोटे चोर की कहानी है जो शहर के सबसे बड़े ऑपरेटरों में से एक बन जाता है। कॉमेडी के साथ फिल्म कई लेयर्स खोलती जाती है।

7.फिल्म: लूडो
ओटीटी: नेटफ्लिक्स

फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख मुख्य रोल में हैं। फिल्म में 4 अलग-अलग कहानियां हैं। सत्तू (पंकज त्रिपाठी) नाम का अपराधी लूडो खेलता है। खेल की तरह फिल्म के किरदार आगे बढ़ते जाते हैं।

8.फिल्म: लिपस्टिक अंडर माई बुर्का 
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

फिल्म 4 महिलाओं की कहानियां हैं जो समाज के बनाए हुए रूढ़िवादी नियमों को तोड़ते हुए स्वतंत्र तरीके से जिंदगी जीना चाहती हैं। इसमें रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, अहाना कुमरा, सोनल झा और विक्रांत मेस्सी ने मुख्य भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें