फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsOTT Release This Week Theatre Release After Jawan Jaane Jaan Sukhee the great indian Family King of Kotha

मनोरंजन से भरपूर होगा ये हफ्ता, सिनेमाघरों और ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी, क्राइम और सस्पेंस का तड़का

OTT & Theatre Release This Week: 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इसी बीच, सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

मनोरंजन से भरपूर होगा ये हफ्ता, सिनेमाघरों और ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी, क्राइम और सस्पेंस का तड़का
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 18 Sep 2023 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सितंबर का तीसरा हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी क्राइम, कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लगने वाला है। जी हां, 'जवान' के तूफान के बीच जहां सिनेमाघरों में इस हफ्ते विकी कौशल और शिल्पा शेट्टी की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करीना कपूर खान और दुलकर सलमान तहलका मचाने वाले हैं। यहां देखिए इस हफ्ते रिलीज होने वालीं फिल्मों की पूरी लिस्ट।

जाने जां
करीना कपूर खान 'जाने जां' के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत हैं। वहीं इसका डायरेक्शन सुजॉय घोष ने किया है। बता दें, ये फिल्म जापानी ऑथर Keigo Higashino के बेस्टसेलिंग थ्रिलर नॉवेल 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का ऑफिशियल हिंदी अडेप्टेशन है।

द ग्रेट इंडियन फैमिली
बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ भी इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में विकी के अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी जैसे शानदार कलाकार हैं। ये एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है, जो 22 सितंबर के दिन रिलीज होने वाली है। 

सुखी
शिल्पा शेट्टी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 'सुखी' 22 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'सुखी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हाउसवाइफ की कहानी दिखाई गई है, जो अपने घर, परिवार, पति और बच्चों में इतना उलझ जाती है कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती है।

किंग ऑफ कोठा
दुलकर सलमान की ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। ऐसे में इसे 22 सितंबर के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सभी भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें